expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>
Showing posts with label Internal power. Show all posts
Showing posts with label Internal power. Show all posts

Friday, August 3, 2018

how I use Affirmation for positive mindset in hindi/Affirmation in hindi

                                  क्या हैं आत्म सुझाव



Affirmation वो powerful Positive वाक्य होते हैं जो हमारी सोच पर सकारात्मक प्रभाव डालकर हमारे मस्तिष्क का नवीकरण करते हैं,

दरअसल Affirmation खुद की मानसिकता में परिवर्तन करने का एक तरीका है, जिससे खुद को ज्यादा Positive, Energetic और उत्सुक बनाया जा सके और खुद की नकारात्मक आत्म छवि (Self Image) को सकारात्मक बनाया जा सके.



क्या हैं आत्म छवि

आत्म छवि हमारा खुद को देखने का नजरिया है, कि हम खुद को किस रूप में देखते हैं, यदि हम खुद को आत्मविश्वासी, समझदार, talented, उत्सुक और भविष्य के प्रति आशावादी आदि के रूप में देखते हैं तो हमारी आत्म छवि सकारात्मक है, लेकिन यदि हम खुद को निराश, डरा हुआ, आत्मविश्वास की कमी, भविष्य के प्रति निराशावादी आदि के रूप में देखते हैं तो हमारी आत्म छवि नकारात्मक है,



कैसे बनती है आत्म छवि 

बचपन से ही  हमारे दिमाग पर समाज, परिवार, दोस्तों, स्कूल, पड़ोस, टी.वी., सोशल मीडिया, हमारी सफलता असफलता और हर चीज जो हम experience करते हैं, से प्रभाव पड़ता है, जिससे खुद के बारे में हमारी एक सोच बन जाती है,

यह आत्म छवि सकारात्मक भी हो सकती है और नकारात्मक भी, सकारात्मक आत्म छवि यानि की खुद के बारे में हमारी एक अच्छी सोच और आत्मविश्वास  (कि मैं सफल अवश्य होऊंगा, मैं कोई भी काम कर सकता हूँ, मेरे लिए सब सम्भव है, मैं सक्षम हूँ यानि खुद पर पूर्ण विश्वास) 

या खुद के बारे में नकारात्मक सोच (खुद पर विश्वास न होना, किसी भी काम को करने में डर कि कहीं मैं fail हो गया तो, मैं सफल नहीं हो पाउँगा, आदि..) 

लेकिन कितने लोग हैं जो अपने बारे में सकारात्मक आत्म छवि रखते हैं, बहुत ही कम, बाकि के लोग विभिन्न असफलताओं, विभिन्न निराशाओं, लोगों के बुरे व्यवहार आदि से हीन भावना का शिकार हो जाते हैं, और खुद के बारे में नकारात्मक हो जाते हैं उनका खुद पर विश्वास कम हो जाता है और वे भविष्य के लिए भी निराश ही महसूस करते है,



क्यों किया जाता है affirmation

देखिये जब आपका विश्वास होता है की कोई काम आप कर पाएंगे तो आप उसे करने में सक्षम होते हैं, और जब आप सोचते हैं की वह काम बेहद मुश्किल है मैं नहीं कर पाउँगा, तो फिर वह आपके लिए असम्भव हो जाता है,

विश्वास जितना बड़ा होता है सफलता मिलने के chances उतने ही अधिक होते हैं, यदि विश्वास नहीं है तो फिर सफलता भी कोसों दूर रहती है,

AFFIRMATION इसी विश्वास को पाने का या बढ़ाने का एक शानदार तरीका है, जिससे खुद के बारे में हम अपनी सोच को पूर्णत: परिवर्तित कर दें और एक सकारात्मक आत्म छवि बना दें की हमारा खुद पर विश्वास इतना मजबूत हो जाये की मैं कोई भी काम करने में सक्षम हूँ.


भविष्य में आप खुद को जैसा देखना चाहते हैं Affirmation में आप खुद से उसी के according communicate करते हैं, जैसे आप खुद को अमीर देखना चाहते हैं तो आप कहेंगे 'मैं बहुत अमीर हूँ', पैसा कमाना मेरे लिए बहुत आसान है या मेरे पास बहुत सारा पैसा है आदि.

इसी प्रकार health, relation, career, happiness आदि से related affirmation से आप वैसे ही बन सकते हैं जैसे आप बनना चाहते हैं,

जैसे मैं स्वस्थ हूँ, मैं खुश हूँ, मैं सफल और अमीर हूँ आदि...



कैसे करें affirmation

मैं आज आपको affirmation करने के वो तरीके बताउंगी जो मैं खुद को हमेशा सकारात्मक, खुश और भविष्य के प्रति सकारात्मक रहने के लिए  प्रयोग करती हूँ,

पहला तरीका ---  मैं हर सुबह उठकर सबसे पहले affirmation करती हूँ, सुबह दिमाग शांत होता है लेकिन जैसे ही हम उठते हैं दिमाग में तरह तरह के विचार आने लगते हैं, इन विचारों को कुछ समय के लिए रोककर तुरंत affirmation सुरु कर देती हूँ,

मैं हर affirmation को लगभग 7-8 दोहराती हूँ, साथ ही दोहराने के साथ साथ visualize भी करती हूँ, Visualize मतलब जो affirmation हम कर रहे हैं खुद को उसी रूप में देखना, जैसे मैंने एक वाक्य बोला कि 'मैं स्वस्थ हूँ,' तो मैं खुद को देखती हूँ की मैं शरीर, मन और मस्तिष्क से पूरी तरह स्वस्थ हूँ. 

आप कोई भी affirmation कर सकते हैं, यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो स्वास्थ्य से सम्बन्धित Affirmation, यदि खुस रहना चाहते हैं तो उसी से related, या करियर आदि से related affirmation, ये आप पर है की आप अपने आप से क्या चाहते हैं,


क्लिक here...कैसे करें Affirmation, 24 AFFIRMATION जो जिंदगी बदल देंगे,


वही affirmation जो आप सुबह करते हैं, शाम को सोने से पहले भी अवश्य करें, रात को आप सोने से पहले वो विचार अपने मन में डाल देते हैं जो आपके मन मस्तिष्क में दृढ़ता से गढने लगते हैं. और जब आपका मन धीरे-धीरे उन्हें स्वीकार करने लगता है और आपको वही बनने में हर सम्भव कोशिस करता है.

दूसरा तरीका --- 

दोस्तों यह तरीका आपको किसी और ने नहीं बताया होगा, क्योंकि यह मैंने खुद से सुरु किया है, और मेरे लिए ज्यादा असरदार है, 

इस तरीके में मैं हर दिन के लिए एक Affirmation या कोई भी एक सकारात्मक वाक्य चुन लेती हूँ,

जैसे मैंने चुना 'आज मैं दृढ संकल्प हूँ जो काम करना है तो करना है' फिर चाहे जो हो जाये मैं अपना हर काम तुरंत पूरा करती हूँ और दिन में जितनी बार हो खुद को याद दिलाती हूँ की हर काम तुरंत करना है, इससे मेरा पूरा फोकस उसी काम पर आ जाता है,

इसी प्रकार किसी दिन चुनती हूँ 'आज मैं बहुत खुस हूँ' फिर पूरा दिन ख़ुशी से जीती हूँ या Today I am Boost, Active and Energetic.. और उसी की according react करती हूँ.

इस तरीके में आपको दिन भर खुद को याद दिलाना होता है की आज का आपका क्या प्रण हैं और फिर उसी ओर आप अपनी सोच मोड़ देते हैं, इससे आप अपने दिमाग को धीरे- धीरे अपने नियन्त्रण में कर लेते हैं और आपके दिमाग में नकारात्मक बाते हावी नहीं हो पाती हैं.

इस तरीके में आपको हर दिन अलग अलग बाते खुद पर लागू करनी होती है अत: इसमे आपको बोरियत नहीं आती बल्कि Excitement रहता है की आज क्या नया किया जाये.

आप कुछ और वाक्य इस प्रकार चुन सकते हैं...

1. आज मैं अपने काम में बहुत ही focused हूँ,

2. आज मैं सब लोगों में सिर्फ अच्छाई देखने वाला हूँ,

3. आज मेरा अपनी सोच पर पूर्ण नियन्त्रण है,

4. मैं हर समय कुछ सीखने के लिए तैयार हूँ,

5. मैं बहुत सफल और अमीर हूँ,

6. आज मैं बहुत peaceful हूँ,
    etc.......
और पूरे दिन आपको उसी सोच पर फोकस करना हैं जो आप उस दिन के लिए चुनते  हैं,


चलो आज में जीते हैं 

दोस्तों जिन्दगी को बेहतर ढंग से जीने का एक खूबसूरत तरीका है-- 'एक-एक दिन के आधार पर जीना'  
यानि की आज में जीना,

जब भी हमें कोई बड़ा बदलाव करना होता है, या कुछ बड़ा हासिल करना होता है या किसी बड़ी समस्या का समाधान करना होता है, तो उसे एक दिन में नही किया जा सकता, उसके लिये शायद हमे कुछ हफ्ते लगें या कुछ महीने या फिर कुछ साल लग जाएँ,

जैसे आपको किसी लक्ष्य को हासिल करने में 5 साल लग सकते हैं, यदि आप सिर्फ ये सोचते रहें की कैसे मैं  सालों तक इसके लिए तैयारी करूंगा, या आपके घर में कोई लम्बे समय से बीमार है तो आप सोचते रहें की कैसे मैं सालों तक इनकी सेवा करूं, तो ये आपके हौसलों को तोड़ देगा और आप निराशा से भर सकते हैं,

इसके विपरीत आपको एक दिन के आधार पर जीना होगा, मैं अपने लक्ष्य की तैयारी करूंगा एक एक दिन करके, मैं अपने बुजुर्ग दादा- दादी की सेवा करूंगा एक एक दिन करके, मैं अपनी आद्ते बदलूँगा एक एक दिन करके.

आपको हर सुबह उठकर उस दिन के लिए मुस्कराहट के साथ तैयार होना है, आपको आज के लिए वो सारी शक्ति, ऊर्जा और उत्साह मिला है जो आपके आज को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है,

अब ये शक्ति ऊर्जा आपके दिन भर में आपका साथ कैसे देगी इसके लिए आपको हर दिन के लिए एक Affirmation या एक Positive वाक्य चुनना होगा और फिर पूरे दिन वह सकारात्मक वाक्य आपको शक्ति प्रदान करेगा और आपको अपने लक्ष्य के एक कदम और नजदीक ले जायेगा.

सोचिये यदि आप खुद भी हर दिन एक सकारात्मक वाक्य अपनाते हैं और अपने घर के बच्चों को भी इसे अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं तो जिन्दगी में कितना बड़ा बदलाव आ सकता है और यदि आप एक शिक्षक हैं तो इसे अपने स्टूडेंट को अपनाने के लिए प्रेरित करें,


क्या हैं इसके फायदे 

1. दिमाग का आपपर नहीं, आपका दिमाग पर नियन्त्रण होने लगता है.

2. आपकी जिन्दगी में सकारात्मक बदलाव की सुरुआत.

3. नकारात्मकता आपसे दूर होने लगती है,

4. परिस्थितियों को देखने का आपका नजरिया बदलने लगता है,

5. अपने काम में आप ज्यादा फोकस होने लगते हैं,

6. आप ज्यादा खुश और आत्मविश्वासी हो जाते हैं,

7. अपने काम के प्रति ज्यादा dedicated हो जाते हैं,

8. भविष्य के प्रति ज्यादा सकारात्मक हो जाते हैं,

आपके काम में, सोच मे, रिश्तों में, नजरिये में सकारात्मक बदलाव आने लगता है और धीरे धीरे आप एक भिन्न व्यक्ति बन जाते हैं, एक ऐसा इन्सान जैसा आप हमेशा से बनना चाहते थे.

ये भी पढ़ें...what is affirmation and how it work in hindi, क्या है affirmation और कैसे काम करता है


CONCLUSION 

यकीनन सकारात्मक Affirmation आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं, जिससे आप न सिर्फ आज बल्कि भविष्य के प्रति ज्यादा आशावादी, उत्सुक और सकारात्मक होते हैं, सही Affirmation आपके जीवन को सही दिशा की ओर मोड़ते हैं और आपको अपने लक्ष्यों तक पहुचना ज्यादा आसान लगता है, आप अपनी एक अच्छी आत्म छवि और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हैं और आपके लिए जीवन ज्यादा खूबसूरत हो जाता है.


Saturday, June 23, 2018

HOW TO ACHIEVE INNER PEACE IN HINDI/ आंतरिक शांति प्राप्त करने के तरीके



"आंतरिक शांति अच्छी सेहत बनाये रखने में मदद करती है, यह व्यक्ति, परिवारों, समाज और समस्त मानवता की खुशियों का उदय करती है." 

                                                                 - दलाई लामा 

    दोस्तों आंतरिक तौर पर शांति हमारे जीवन को सुकून और सच्ची ख़ुशी से भर देती है, एक ऐसी शांति जहाँ कोई आपको परेशान न कर सके, कोई आपको क्रोधित न कर सके, कोई आपको आपके लक्ष्य व उदेश्य से न भटका सके, 

तनाव, चिंता आपसे कोसों दूर हो और आप अंदर से खिलखिला रहें हों, तो आप वास्तव में आंतरिक शांति का आनन्द ले रहे हैं,

जब हम कहते हैं मैं शांत हु, या कहते  हैं मैं स्ट्रेस में हु, तो जो हम कहते हैं, वही बनते जाते हैं,


मन की शांति भंग होने के कारण

सोचो कौन सी चीजें/बातें आपके मन की शांति को भंग करती हैं,

१ जैसा आप चाहते हैं जब वैसा नहीं होता,

२ जब कोई आपको कुछ बुरा कहता है,

३ जब आप खुद से नकारात्मक बातें करते हैं,

४ कोई आपसे एक बुरी बात कहता है और चला जाता है लेकिन फिर आप उसी के बारे में सोच सोचकर खुद से दिन भर कितनी बुरी बातें कहते हैं,

५  जब आप भविष्य के बारे में डरते रहते हैं,

६ जब आप बीते हुए समय को याद करके दुखी होते रहते हैं,

७ जब आप खुद की तुलना दूसरों से करते हैं, 

८ जब आप चाहते हैं की दूसरे लोग आपके अनुसार व्यवहार करे या खुद को आपके according बदल दें, लेकिन जब ऐसा नहीं होता तो आप परेशान हो जाते हैं,

९ जब आप सोचते हैं की दूसरा आपके बारे में क्या सोच रहा होगा,

और भी बहुत से कारण हैं जो आपके मन की शांति को नष्ट कर देते हैं और आपको तनाव ग्रस्त बना देते हैं,

  

    ये सब कारण आपकी मन की शांति को नष्ट कर देते हैं, लेकिन इन में से एक भी कारण ऐसा नहीं हैं जो आपकी इजाजत के बिना आपको दुखी कर सके या आपके मन की शांति को भंग कर सके.

दरअसल हम खुद अपने दुखों का कारण बनते हैं, जब तक हम न चाहें कोई भी हमारे सुकून को हमसे नहीं छीन सकता,



 आंतरिक शांति बनाये रखने के तरीके 


आएये जानते हैं कुछ तरीके जिससे हम अपनी मन की शांति को कायम रख सकते हैं और खुद को peaceful बना सकते हैं....


१. दूसरों को खुद को परेशान करने की अनुमति न दें--





जब कोई हमें कुछ बुरा बोलता है तो हम दो तरह से प्रतिक्रिया कर सकते हैं, 

पहला- उसकी कही बात को हम अपने अंदर जाने दें, उस बात से दुखी होते रहें, और सोचते रहें की मुझमे ही कोई कमी है, तो यकीनन आपके मन की शांति भंग हो जाएगी,

दूसरा - खुद से कहें, किसी के कुछ कहने से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, किसी में इतनी ताकत नहीं है की वह मुझे परेशान कर सके, मेरी आंतरिक शांति को भंग कर सके, मैं आंतरिक तौर पर सक्षम हूँ, शक्तिशाली हूँ और शांत हूँ,

जब हम दूसरा तरीका अपनाते हैं तो खुद के मन को हल्का करते हैं और खुद की खुशियों की चाबी दूसरों के हाथों में देने के बजाय अपने पास रखते हैं,


२. खुद से नकारात्मक बातें कहने से बचें-  


जैसे- मेरी किस्मत ख़राब है, मैं आलसी हूँ, मैं किसी भी काम में अच्छा नहीं हूँ, कोई मेरे बारे में अच्छा नहीं सोचता etc.... नकारात्मक बातें आपको बेचैन करती हैं,

खुद के बारे में की गई कोई भी बात आपके विश्वास पर असर डालती है, और आपका मन उन्ही बातों पर विश्वास करने लग जाता है जो आप खुद के बारे में कहते हैं, और अगर आप वैसे नहीं भी हैं तो भी आप धीरे-धीरे वही बनने लग जाते हैं,

तो क्यों न खुद के बारे में अच्छी बाते कहें, जैसे मैं खुश हूँ, मैं अंदर से शांत हूँ, मैं निडर हूँ, हर काम समय से पूरा करता हूँ etc...

इस प्रकार अपने अंदर सकारात्मक बीज डालें, और उसी ओर बढ़ते जाएँ, यह सब आपको सकारात्मक बना देगा और आपके मन की शांति को गहरा कर देगा. इसके लिए आप Affirmation की मदद ले सकते हैं 



३. परिस्थितियों को स्वीकार करना सीखें -

अक्सर हम सोचतें हैं, जैसा मैं चाहता हूँ वैसा ही हो,लेकिन जब वैसा नहीं होता तो हम परेशान हो जाते हैं, की मैंने तो ये सोचा था लेकिन ये हुआ नहीं, मुझे तो ये लगता था लेकिन हुआ कुछ और ही, मेरी तो किस्मत ही खराब है, वगैरह...

     इसके विपरीत यदि हम ये बात स्वीकार कर लें की हर बार जैसा मैं चाहूँगा वैसा नहीं होगा लेकिन जो भी हो मैं उसे accept करता हूँ, मैं हर परिस्थिति में खुद को ढाल लूँगा, और मैं हर समस्या का समाधान करने में सक्षम हूँ, 

तो फिर कोई भी परिस्थिति हो आपको आंतरिक तौर पर शांत और खुश रहने से रोक नहीं सकती. 

   


    4.  आज में जियें- 

अधिकतम लोग या तो बीते हुए कल की यादों में डूबे रहते हैं या भविष्य को लेकर चिंतित और डरें रहते हैं, ये दोनों ही बातें इन्सान को सुकून से नहीं रहने देती, 

सबसे अच्छा विकल्प है न तो बीते कल के बारे में सोचकर दुखी रहो न आने वाले कल के बारे में चिंतित, सबसे बेहतरीन समय आज है उसे खुलकर जियो, 



 जब हम अपने आज का बेहतरीन प्रयोग करते हैं और वह हर काम करते हैं जो हमे करना चाहिए तो हमारा भविष्य अपने आप ही सुरक्षित हो जाता है, 

अत: आज का आनंद ले, खुशहाल आज जियें, हर काम जो आज करना चाहिए, उसे आज ही करें, अपनी आज की खुशियों को कल के लिए न टालें, हर परिस्थिति में सुकून तलाशें, शांति तलाशे, ख़ुशी तलाशें, जिन्दगी तलाशें...तो आप एक बेहतरीन जिन्दगी जी पाएंगे.



५.  दूसरों से तुलना करना छोड़ दें--

  खुद की तुलना दूसरों से करके खुद में कमी निकलना और फिर दुखी होते रहना मन की शांति नष्ट करने का बड़ा तरीका है, दुनिया में सात अरब लोग हैं और उनमे से कोई दो भी एक जैसे नहीं हैं , किन्ही दो की भी तुलना नहीं की जा सकती, 



   दूसरों से खुद की तुलना करना छोड़ दें आप unique हैं आपके जैसा कोई दूसरा नहीं और यही आपकी सबसे बड़ी ताकत है, आपको दूसरों जैसा बनने की जरूरत नहीं, आप बिलकुल परफेक्ट हो, ईश्वर की समस्त शक्तियाँ आपमें मौजूद हैं, जो आपको अपना भाग्य हासिल करने के लिए काफी हैं,

ये शक्तियाँ बुरी से बुरी परिस्थिति को हराने के लिए पर्याप्त हैं अत: खुद की शक्तियों पर विश्वास करें और शांतिपूर्वक आगे बढ़ते जाएँ.



६. अच्छे कामों में खुद को व्यस्त रखें -

जितना हो सके खुद को busy रखें, जो काम आप करते हैं, उसे पूरा करने के बाद जो समय बच जाता है उसे बर्बाद करने के बजाय, खुद को creative कामों में busy रखें, 

अक्सर हम इस महत्वपूर्ण समय को सोशल मीडिया, TV जैसे फालतू के कामों में बर्बाद कर देते हैं, 


अपने महत्वपूर्ण समय को आप कोई नई भाषा सीखने, Personality development, motivational और ज्ञानवर्धक books पढने, किसी महान personality के बारे में पढने या उनकी स्पीच सुनने, कोई छोटा business करने, नई- नई चीजें सीखने आदि... में लगा सकते हैं,
   
     इससे आप अनावश्यक रूप से परेशान होने से बचे रहेंगे, आपके अंदर की शांति कायम रहेगी और साथ ही आप नई चीजें भी सीखते जायेंगे.


Conclusion

अपने जीवन को देखें, अपने आज को देखें कौन सी बातें हैं जो आपको बैचैन किये हुए हैं, ये कोई बड़ी बाते नहीं बहुत ही छोटी छोटी बातें, जो दिन भर में घटित होती हैं, अपने आज की दिनचर्या पर ध्यान दें,

देखिये कौन सी बातें हैं जिसने आपके मन की शांति को भंग कर दिया, (जैसे किसी ने छोटी सी कडवी बात बोल दी, आपको कोई पुरानी बुरी बात याद आ गई...) कुछ बहुत ही मामूली बातों को हम अपने पूरे दिन को खराब करने देते हैं,

अत: आज से किसी भी बात को खुद पर हावी न होने दें और न ही अपने मन की शांति को भंग होने दें.


आन्तरिक शांति हमें आंतरिक तौर पर शक्तिशाली बनाती है, और हम जितने शक्तिशाली होंगे उतना ही किसी भी काम को करना आसान हो जायेगा. आंतरिक शांति आपकी शक्ति, ऊर्जा, ज्ञान, समझ में वृद्धि करती है और आप जिन्दगी को ज्यादा enjoy कर पाते हैं.


     
ये भी पढ़ें....
benefit of laughter in hindi/ हंसने के फायदे

great people quotes in Hindi and English / महान लोगों के विचार


Monday, September 18, 2017

motivational story आपके अंदर की छुपी हुई शक्ति


    
    छुपी हुई शक्ति 
     
                                                                



   एक लड़का था, उसे खेलने- कूदने का बड़ा शौक था, परन्तु पैरों में जन्मजात कमी के कारण वह तेज नहीं दौड़ पाता था. वह स्कूल में हर दौड़ में भाग लेता लेकिन हर बार अन्तिम स्थान पर रहता. वह बहुत प्रैक्टिस करता फिर भी तेज नही दौड़ पाता, धीरे-धीरे वह अंदर से टूटने लगा, और महसूस करने लगा कि वह कभी तेज नही दौड़ पायेगा.



    हर दिन वह स्कूल से घर दौड़ के जाता ताकि उसकी दौड़ तेज हो सके. स्कूल और  घर के बीच जंगल था. एक दिन वह घर जा रहा था, वह अकेला था, जंगल में अचानक उसने झाड़ियों से कुछ आवाज सुनी, पीछे मुडकर देखा तो वह चौंक उठा, उसके सामने एक भालू खड़ा था, जो बहुत गुस्से में लग रहा था, और धीरे-धीरे उसकी तरफ बढ रहा था, बिना समय गवाये वह तेजी से दौड़ने लगा, भालू भी उसके पीछे दौड़ने लगा वह और तेज दौड़ने लगा और अपनी जान बचाकर घर पहुंच गया. वह बहुत डरा हुआ था, 



    
    कुछ समय बाद जब उसने होश सम्भाला, तो उसे कुछ अच्छा महसूस हुआ, क्योंकि आज वह और दिनों की तुलना में काफी जल्दी घर पहुच गया था, और दिन उसी दूरी को वह 15 मिनट में तय करता था जबकि आज उसे मात्र 7 मिनट का समय लगा, उसके लिए यह चमत्कार से कम नही था, अब तक वह सोचता था कि वह कभी तेज नही दौड़ सकता, लेकिन आज उसे अपनी असली शक्ति का आभास हो गया कि न केवल वह दौड़ सकता है बल्कि वह जीत भी सकता है.




   अगले ही दिन स्कूल में दौड़ की प्रतियोगिता थी, उसने प्रतिभाग किया, वह अपनी पूरी क्षमता से दौड़ा और न केवल जीता बल्कि उसने अन्य प्रतिभागियों को काफी पीछे छोड़ दिया, इस प्रकार उसने असम्भव लगने वाले काम को कर दिखाया, अब उसे अपनी छुपी हुई शक्ति का आभाश हो गया.



    दोस्तों हर इन्सान के अंदर छुपी हुई शक्तियां किसी खजाने के समान होती हैं, लेकिन हम उन शक्तियों को देख नही पाते और सोचते रहते हैं की मेरे अंदर कोई योग्यता नही है, और अपने अंदर के शक्तियों के खजाने को बर्बाद कर देते है. आपने कई बार महसूस किया होगा कि आप कोई काम कई दिनों तक नही कर पाते लेकिन जब उसकी last date आ जाती है तो वही काम बहुत तेजी से करके उसे कुछ ही घंटो या मिनटों में पूरा कर लेते हैं, वह भी बेहतर ढंग से, ये हमारी अंदर की छुपी हुई शक्ति होती है जो तब बाहर निकलती है जब हमे उसकी जरूरत होती है और हम उसका इस्तेमाल करना चाहते हैं, अत: अपने अन्दर की शक्तियों को पहचाने और अपने जीवन के उदेश्य को हासिल करने में उसका इस्तेमाल करें |



जरूर पढ़ें..