expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Sunday, September 10, 2017

how can I change my life in hindi/ अपनी सोच कैसे बदलें

"यदि आप अपनी आदतें बदलते हैं, तो आपकी जिन्दगी बदल जाएगी,
अन्यथा यह वैसी ही रहेगी जैसे पहले थी."
                                                           -संदीप महेश्वरी 







जिन्दगी में बदलाव बहुत जरूरी है बिना बदलाव के जिन्दगी  एक ही जगह पर सिमट जाती है और बहुत उबाऊ हो जाती है अत: जिन्दगी में इस प्रकार बदलाव किये जा सकते हैं ---





    1. अपने पुराने गलत विश्वासों को त्याग दें-

       पुरानी असफलताओं को भूलकर आज पर focus करें. आज में जियें. याद रखें अगर आप किसी exam में कभी fail हुए थे इसका मतलब ये नहीं के आप फेलयर हैं, वो कल था जिसमें आप fail हुए लेकिन ये आज है, आज आप नया दिन जी रहे हैं


जरूर पढ़ें-- Power of positive and negative labels in hindi / remove negative labels



       हो सकता हैं आप किसी exam में fail हुए लेकिन कई exam में आप सफल भी हुए, कुछ रिश्ते आप ठीक से नही निभा पाए, लेकिन कई रिश्ते आपने बहुत बेहतर ढंग से निभाए और निभा रहे हैं, कई बार आप लोगों की मदद नही कर पाए, जब उन्हें आपकी जरुरत थी, लेकिन कई बार आपने ओरों की मदद की, जबकि वो सब आपके लिए काफी मुश्किल था और आज भी आप लोगो की मदद करने को तैयार रहते हैं


         किसी असफलता को अपने दिमाग में न चिपका के रखेआपकी गलतियां और असफलतायें बताती हैं की आप प्रयास कर रहें हैं. बीते कल की धूल झाडे और आगे बढ़े. हजार असफलताओं के बाद भी जब आप एक सफलता  पाते हैं, तो आप सफल कहलाते हैं.

   
       बचपन से ही हमें कुछ असफलताओं के कारण लोग यह अहसास कराते रहते हैं जैंसे हम जिंदगी में कुछ नहीं कर सकते, कोई  सफलता  नही पा सकते और जाने अनजाने यह विचार हमारे अन्दर घर कर जाता है, हम इस झूठ पर विश्वास करने लगते हैं कि मेरे लिए कोई भी काम मुश्किल है, मैं यह नही कर सकता. आज इसी झूठ और गलत विश्वास को हमें छोड़ना होगा


      हमें विश्वास करना होगा हम एक इंसान के रूप में कुछ भी कर सकते हैं, ब्रह्मांड की सारी शक्तियाँ आपके अंदर मौजूद हैं, तो आज ही आप अपनी  इस गलतफहमी को छोड़कर अपने आप पर विश्वास कीजिए और वो काम सुरु कीजिए जो आप करना चाहते हैं, और यकीन मानिए आप इसमें या तो सफल होंगे या कुछ सीखेंगे और सीखना अपने आप में एक बहुत बड़ी सफलता है.



ये भी पढ़े हिंदी कहानी, खुद की नजरों में विजेता कैसे बने 






        2.अपने काम को मुश्किल न समझें-

         हम जाने अनजाने ये विचार रट लेते हैं, कि ये काम तो बहुत मुश्किल है, इसे करना मेरे बस में नहीं है, फिर चाहे वह कितना भी आसान काम हो, मुश्किल बन जाता है, क्योंकि हम जो विश्वाश  करते हैं वो ही सच हो जाता है. कई बार हमारे सबसे करीबी लोग भी जाने अनजाने हमारे अंदर ये गलत बात डाल देते हैं, और इस तरह कि नकारात्मक बातें हमें आगे नहीं बढ़ने देती, 







        अत: ये बाते छोड़कर हमें खुद में ये विश्वास भरना होगा की जो भी मैं करना चाहता हूँ वह आसान है, मैं कर सकता हू, मैं कर के रहूंगा और मै जरूर करूँगा, और उस काम को तुरन्त ही सुरू कर दें, चाहे वह कोई भी काम हो, जैसे कोई जॉब, कोई बिज़नेस, कोई नई तकनीक सीखना हो, कोई बुक पढना हो, किसी से रिश्ते की नई सुरुवात करनी हो, आदि...



      3. हमेशा कुछ नया सीखने के लिए तैयार रहें-

          हर दिन तकनीकी बदल रही है, समाज बदल रहा है, समय के साथ-साथ खुद को भी ढालें, नई-नई चीजें सीखें, इससे आपके अन्दर नई ऊर्जा का संचार होगा और आप आंतरिक  ख़ुशी  महसूस कर पायेंगे, साथ ही नई चीजें सीखना से आपके भविष्य के लिए नए रास्ते खुलेंगे.




  4.  सफलता  को धन, पहचान, उच्च पद, सौहरत आदि से न जोडे-  

         धन, पद, सौहरत ये सब भौतिक सुख हैं, और सफलता का भौतिक सुखों से कोई संबंध नही है. मानसिक शांति व सच्ची ख़ुशी पाना ही असली सफलता है और सच्ची ख़ुशी दूसरों की मदद करके, जिंदगी मे  सकारात्मक  बदलाव लाकर और खुद को अच्छे कामों मे व्यस्त रखकर  प्राप्त होती है, हमेशा दूसरों को देना सीखें, चाहे वह मदद हो, सम्मान होख़ुशी  हो या फिर प्रेम हो, क्योंकि जो आप दूसरों को देते हैं वो वापस लौटकर अवश्य आता हैं.



 5. हर व्यक्ति अपने आप में सफल होता है -

     हमारी सबसे  बड़ी सफ़लता यह है कि हम लाखों-करोड़ों जीवों में मनुष्य हैं, और हमारा जीवन अन्य जीवों की तुलना में काफी बेहतर है. दूसरी सफलता है कि हम आज के दौर (२१वीं सदी) में जी रहें हैं, जो मानव इतिहास का सबसे बेहतरीन समय है, सबसे बेहतरीन तकनीकी (T.V., Mobile, transport, social media, Internet, electricity etc.. etc…..), और हर तरह की सुविधा हैआजकल इन सब के बिना एक दिन जीने की भी कल्पना नहीं की जा सकती,

   हम सबसे बेहतरीन तकनीकी के दौर में जी रहे हैं, बेहतरीन तकनीकी मतलब, आसान जीवन और बेहतरीन अवसर, अत: आज हमारे पास हर क्षेत्र में कई अवसर मौजूद हैं, फिर भी आजकल युवा एक ही जॉब के पीछे लाखों की भीड़ में शामिल हो जाते हैं,



"पिछले 33  सालों से, हर सुबह उठ कर मैंने खुद को शीशे में देखा है और खुद से एक सवाल किया, 'अगर ये  मेरी जिंदगी का आखिरी दिन होता तो क्या मैं आज वो करता जो मैं करने वाला हूँ?' और जब भी कई दिनों तक जवाब 'नहीं' होता है , मैं समझ जाता हूँ कि कुछ बदलने की ज़रूरत है."
                                                                                -स्टीव जॉब्स 
     कहने का तात्पर्य है कि जिस काम में आपकी रूचि है वो काम कीजिये, न की सारे लोगों की देखादेखी, क्योंकि आपके पास आज के दौर में कई विकल्प मौजूद हैं, आप वहाँ भी अपना करियर बना सकते हैं, इसमें मुख्यतः business है, इससे न सिर्फ आप खुद रोजगार पाते हैं बल्कि दूसरों को भी अपने साथ जोड़ते हैं.


     आपको यह पोस्ट कैसी लगी अपने विचार कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें, यदि आपके पास इसके आलावा और भी तरीके हैं जो जिन्दगी को और बेहतर बनाने में कारगर हैं तो हमारे साथ जरूर शेयर करें, 



जरूर पढ़ें--
1.great people quotes in Hindi and English / महान लोगों के विचार

                                                     

No comments:

Post a Comment