expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Sunday, March 4, 2018

how to live stress free life in hindi, तनावमुक्त जीवन कैसे जियें,




 
“In times of great stress or adversity, it’s always best to keep busy, to plow your anger and your energy into something positive.”
                                                            – Lee Iacocca

                                                     

      
तनाव या stress एक बोझ के समान है, तनाव जिस इन्सान के उपर जितना ज्यादा हावी होगा वह इन्सान आगे बढ़ने में उतना ही असमर्थ होगा.


 
यानि तनाव आपको आगे बढने से रोक देता है और आपका ध्यान अपनी समस्याओं पर इतना केन्द्रित हो जाता है की आपको आगे बढने के सारे रास्ते बंद दिखाई देते हैं



     तनाव होने के कारण... 

ख़राब सेहत 
  
 2  रिश्तों में कड़वाहट

 3 
गरीबी/ कमजोर आर्थिक स्थिति 

 4 
किसी तरह का नुकसान 

 5
बेरोजगारी 

 6 
जिन्दगी में लक्ष्य का आभाव 

 7 
खुद से या दूसरों से बहुत ज्यादा अपेक्षाएं

 8 
काम को टालते रहना 

 9 
बीते कल को याद करते रहना

10 
किसी तरह का डर

 11
आलस  

   
तनाव के तो बहुत से कारण हो सकते हैं, इन कारणों को समाप्त करके हम तनाव से छुटकारा पा सकते हैं

   
लेकिन जरूरी नहीं है की आपके जीवन ये उपर्युक्त कारण हैं तो आपको तनावग्रस्त हो जाना चाहिए, बहुत से लोग हैं जो उपर्युक्त कारणों के होते हुए भी खुश रहते हैं और बहुत शांत दिमाग के साथ उपर्युक्त समस्याओं का समाधान करते हैं,



     
कितनी भी मुसीबत आ जाये कुछ लोग ख़ुश रहकर उसका समाधान ढूंढते हैं और उस समस्या से बाहर निकलते हैं जबकि बहुत से लोग उन समस्याओं में खुद को इतना उलझा देते हैं की उनके पास तनाव व चिंता के सिवाय कोई रास्ता नहीं रहता है,



   
यकीनन जब समस्या का समाधान करने के बजाय उसे टाला जाता है तो वह धीरे-धीरे जटिल होती जाती है और अंत में तनाव का रूप ले लेती है.



 
अत: अपनी समस्या के सामने घुटने टेकने के बजाय उसके सामने डटकर खड़े रहें और शांतिपूर्वक उसका समाधान निकालें जैसे ही आपकी समस्या का समाधान हो जायेगा आपको अंदर से एक आत्मविश्वास और ख़ुशी का अनुभव होगा और आपका तनाव गायब हो जायेगा.


(ये भी पढ़ें...तनाव बढने के 4 नये कारण और उनके समाधान)

   

    कैसे  बचें तनाव से .....


1.  अपने काम को तुरंत करने की आदत डालें, किसी भी काम को टालना छोड़ दें, आप जितनी बार अपने काम को टालेंगे आपके तनाव का स्तर उतना बढ़ता जायेगा, काम को तुरंत करने की आदत डालें, यह आपको अंदर से स्फूर्ति देगा और आपके उत्साह से भर देगा.


2.  आज में जियें, बीते समय को आप बदल नहीं सकते, अत: कोशिस भी न करें, न बीते कल पर अफ़सोस करें न आने वाले कल की चिंता करें, दोनों ही आपको परेशान कर देंगे, अत: जो बेहतरीन समय आज है उसका बेहतरीन उपयोग करें, जिससे आपको कुछ समय बाद पीछे मुडकर देखने में पछतावा न हो की काश इस समय का सही उपयोग किया होता, अभी का समय सबसे बेहतरीन समय है इसे न गवाएं.



3.  किसी भी चीज के लिए दूसरों पर निर्भर रहना छोड़ दें- खुश रहने के लिए, अपनी जरूरत के लिए, पैसों के लिए, आगे बढने के लिए आपको किसी दूसरे की नहीं खुद की आन्तरिक शक्तियों के इस्तेमाल की जरूरत है,अत: कोई ऐसा काम तलासे, जो आपको ख़ुशी भी दे, पैसा भी दे, सुकून दे, और आन्तरिक शांति भी दे.


4.  दूसरा क्या सोचेगा, वाली मानसिकता से बाहर निकले- कई बार आप तनाव में सिर्फ इस वजह से होते हैं की आपको लगता है की, और लोग आपके बारे में क्या सोच रहें होंगे, दूसरों को खुस रखने के लिए यदि आप कोई भी काम करेंगे तो आप खुद कभी खुस नहीं रह पाएंगे, कोई न कोई आपके अच्छे से अच्छे काम की आलोचना करना नहीं भूलेगा, अत: अपना काम अच्छे से करते रहें, फिर जो लोग आपको परेशान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते वो आपको खुस देखकर खुद परेशान हो जायेंगे.




5.  तनाव और ख़ुशी  दोनों विकल्प हैं, ये आप पर है कि आप किसको चुनते हैं-  कुछ लोग हर परिस्थिति में खुस रहते हैं, परेशानी के समय में भी ये लोग खुश दिखते हैं, जबकि कुछ लोग हमेशा परेशान ही दिखते हैंचुनाव आपके हाथ में हैअत: हमेशा ख़ुशी चुने.

                                
     
    दोस्तों अगर हम अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते रहे और क्या होगा क्या नहीं होगा के डर से बाहर निकल जाएँ और अपने काम पर ध्यान देते रहें तो न सिर्फ हम अनावश्यक तनाव से बचें रहेंगे बल्कि अपने काम में सफल होंगे.
  

 ये भी पढ़ें.....

जीवन में बदलाव जरूरी है,/jeevn me parivartan jroory है

स्वस्थ रहना है जरूरी/ how to be healthy in hindi

No comments:

Post a Comment