expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Monday, April 30, 2018

how to live a joyful life in hindi/ कैसे जिए एक मस्तीभरा जीवन

"जिन्दगी समय का एक छोटा सा तोहफा है,  इसे जितना सम्भव हो enjoy करो"     - Bronnie Ware    
      


   कौन सा ऐसा इन्सान होगा जो अपनी जिन्दगी को ख़ुशी से नहीं जीना चाहेगा, लेकिन  कितने लोग हैं जो वास्तव में अपने जीवन को मजे से और ख़ुशी से जी रहे हैं?  शायद बहुत कम!


     आजकल की भागदौड़ भरी जिन्दगी में हर कोई तनाव, चिंता, बेचैनी से घिरा हुआ है, जो कई बिमारियों और दुखों की वजह बन रहा है, 


   हम एक  relax और peaceful जीवन जीना चाहते हैं, एक ऐसा जीवन जिसमे आंतरिक तौर पर हम शांत हों, कोई बेचैनी न हो, कोई घबराहट, डर न हो, अंदर से रिलैक्स हों, सुकून हो, खुश हों और कोई तनाव या चिंता हमें परेशान न कर सके, 

    आखिर ऐसा जीवन हम कैसे पा सकते हैं? 

   4 आसान step से आप ऐसा जीवन जी सकते हैं-

1. अपने विचारों पर ध्यान दें - 

    व्यक्ति हर पल कुछ न कुछ सोचता रहता है, उसके दिमाग में हर समय विचार चलते रहते हैं, किसी समय वह चेतन अवस्था में अपने विचारों को समझ रहा होता है लेकिन अधिकतम समय अवचेतन अवस्था में विचार उसके दिमाग में चलते रहते हैं, 

   जो भी विचार किसी के दिमाग में चलते हैं उनमे से अधिकतम नकारात्मक होते हैं जो व्यक्ति की प्रोग्रामिंग नकारात्मक तरीके से करते हैं और व्यक्ति को निराशावादी बना देते हैं,


    अत: जितना हो सके खुद को वर्तमान में रखने की कोशिस करें, जब भी याद आये अपने विचारों पर ध्यान दें, उन्हें देखने की कोशिस करें, इससे कुछ समय के लिए आपके दिमाग में विचार आने बंद हो जायेंगे साथ ही आपको यह भी पता चल जायेगा की अभी कुछ समय पहले आप क्या सोच रहे थे, शायद वह कुछ नकारात्मक हो या कोई फालतू बात जो आपके लिए फायदेमंद नहीं है, तो ऐसी बातो को सोचना तुरंत बन कर दें,



2. सकारात्मक बातें सोचने लगें -

    जैसे ही आप अपने विचारों पर ध्यान देते हैं और फालतू बाते सोचना बंद करते हैं आपको तुरंत ही सकारात्मक बातें सोचना सुरु कर देना चाहिए, जैसे अपने सपनों के बारे में सोचें, अपने काम को आप कैसे बेहतर बना सकते हैं, अपने आप को बेहतर बनाने के बारे में, और कोई भी अच्छी बात जो आपके लिए फायदेमंद हों, 

आप खुद के लिए कोई पॉजिटिव affirmation दिन के लिए चुनकर उसे दोहरा सकते हैं जैसे -आज मैं बहुत खुश हूँ या बहुत active हूँ.

how I use Affirmation for positive mindset in hindi/Affirmation in hindi


    इस तरह की बाते आपके अंदर सकारात्मकता भर देंगी, साथ ही आप अंदर से ख़ुशी महसूस करने लगेंगे और आप अपने लक्ष्यों की तरफ बढने लग जायेंगे.



3. लोगों और परिस्थतियों को स्वीकार करें -

  हमारे तनाव का एक मुख्य कारण है की हम सोचते हैं की जो मैं चाहता हूँ वही हो और जैसा मैं चाहू दूसरा वैसा ही व्यवहार करे, लेकिन जब ऐसा नहीं होता तो हम दुखी हो जाते हैं, परिस्थितियों को दोष देने लगते हैं लोगों को बुरा समझने लगते हैं,


    याद रखें सब कुछ वैसा नहीं होगा जैसा आप चाहते हैं, जो आप सोचेंगे कभी-कभी परिस्थितिया उसके विपरीत होंगी, जिन परिस्थितियों को आप बदल नहीं सकते तो आपको उन्हें वैसे ही स्वीकार करना होगा, तभी आप एक खुश और संतुष्ठ जीवन जी पाएंगे.

   दूसरों को बदलने के बारे में मत सोचें आप खुद को बदल सकते हैं किसी और को नहीं, अत: कोशिस करके खुद को तकलीफ न दें,

    मत सोचिये की कहीं कुछ बुरा न हो जाय, जो होता है अच्छे के लिए होता अत: accept it and enjoy it.

बेशक आप दूसरों को नहीं बदल सकते लेकिन एक अच्छी बात है की आप खुद को बदल सकते हैं, अपनी आदतों को बदल सकते हैं, और खुशियाँ चुन सकते हैं,



4. हर परिस्थिति को enjoy करें -

किसी स्थिति की नकरात्मक साइड देखने के बजाय उसे देखने का खुद का नजरिया बदल दें, परिस्थिति से परेशान होने के बजाय उस परिस्थिति की अच्छी बातो को एन्जॉय करें,


 "जब चीजें हो रही होती हैं, मैं जिन्दगी को enjoy करता हूँ, मैं परवाह नहीं करता की ये चीजे अच्छी हैं या बुरी, इसका मतलब है आप जीवित हैं"                                                                                     - Joan Rivers

I enjoy life when things are happening. I don't care if it's good things or bad things. That means you're alive. 

                                                                       - Joan Rivers


हर परिस्थिति में कुछ न कुछ अच्छा जरूर होता है और जो भी होता है वह अच्छे के लिए होता है अत: परेशान होने के बजाय कुछ न कुछ फन ढून्ढ ले.

याद रखें मस्ती या तनाव चुनना आपका विकल्प है आप जिसे चाहे उसे चुन सकते हैं.  


अन्य पोस्ट यहाँ पढ़ें ...

खुद को और दूसरों को प्रेरित करना क्यों जरूरी है!

समृद्धि/अमीरी की मानसिकता बनाये/ ameeri ki mansikta banaye

youth problem in hindi/क्या है आज के युवा की सबसे बड़ी समस्या

Friday, April 27, 2018

कैसे छोड़े टालमटोल की आदत/ kaise chhode talmtol ki aadat



Trust the process, your time is coming, just do the work and the results will handle themselves.
                                                               - Tony Gaskins 

                                                                  

अपने काम को टालते रहना बहुत से लोगों की आदत होती है, ऐसे लोग काम को तब तक टालते रहते हैं जब तक उसे करना बहुत जरूरी न हो जाए.


लेकिन बार बार काम को टालते रहना हमारे अंदर की ऊर्जा और आत्मविश्वास को खत्म कर देता है और हम आलसी हो जाते हैं यह हमारी तरक्की में बाधा बन जाता है और हमारे आगे बढ़ने और सफल होने के सारे रास्ते बंद होने लगते हैं.

टालमटोल के बहुत से कारण हो सकते हैं,जैसे ...
आदि! 

इनमे सबसे बड़ा कारण है आलस, अक्सर लोग कोई काम करने में आलस करते रहते हैं और उसे टालते रहते हैं. कोई भी काम तुरंत करके आलस को दूर भगाया जा सकता है.

टालमटोल की आदत कैसे दूर करें

हर काम तुरंत करने की आदत डालें- 

काम करने से उतनी थकान नहीं होती जितनी टालमटोल से होती है, लगातार काम को टालते रहना आपके अंदर की समस्त ऊर्जा को समाप्त कर देता है, और आपको उत्साह रहित बना देता है.

जबकि काम को पूरा करके आपके अंदर एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है जो आपको और कार्यों के लिए भी प्रेरित करता है, अत: हर कार्य को समय पर पूरा करें.

"मुझे यकीन है की जीत हासिल करने वालों के मन में भी टालमटोल की इच्छा जरूर पैदा हुई होगी, लेकिन उन्होंने उसे कभी अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया." 


                                                                         -  शिव खेड़ा



 वर्तमान से बेहतर कोई समय नहीं- 

अक्सर हम सोचते रहते हैं, जब अच्छा समय आएगा तो मैं ये काम करूंगा, जब मेरा मन करेगा तो करूंगा लेकिन न तो कभी अच्छा समय आता है न ही कभी आपका मन उस काम को करने का होता  है, किसी भी काम को करने के लिए अभी का समय सबसे अच्छा है अत: जो भी कार्य करना है उसे अभी सुरु करें,

जब भी आप किसी काम को टालते हैं तो वह पहले से मुश्किल लगने लगता है और पहले से बोरिंग, जबकि पहली बार में कार्य को ख़ुशी और उत्साह से किया जा सकता है अत: उसे बाद के लिए कभी न टालें. 


डर को खुद से  दूर कर दें, साहसी बनें -

काम में असफलता का डर एक बहुत बड़ा कारण है जो व्यक्ति को काम को टालने के लिए उकसाता है, किसी व्यक्ति को जब महसूस होता है की यदि वह उस कार्य में फेल हो गया तो क्या होगा, उस फेल्यर के डर से बचने के लिए वह काम को अंतिम समय तक टालता रहता है, 


लेकिन आपको समझना होगा बिना काम किये भी तो आप फेल के ही समान हैं, बिना काम किये भी कुछ नहीं होने वाला तो फिर क्यों न तुरंत कोई कार्य करके उसका मजा लिया जाय, हो सकता है उस काम के परिणाम बेहतरीन निकले और आप सफलता हासिल कर लो. आगे बढने का कोई मौका नहीं छोड़ें क्या पता कौन सा काम आपकी जिन्दगी बदल दे.


काम कठिन है इससे न घबराएँ

कोई काम कठिन लग सकता है इससे घबराने के बजाये काम को छोटे-छोटे हिस्सों में बाँट दें, हर हिस्से के लिए निश्चित समय तय करें, और उन्हें समय पर पूरा करें, इससे आपका काम व्यवस्थित होगा और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा.

खुद को पुरस्कार दें

कोई कार्य जिसको आप छोड़ दिया करते थे, अब जब वह पूरा करते हैं तो इसके लिए खुद को कोई पुरस्कार जरूर दें. इससे आपके अंदर एक अलग तरह की ऊर्जा और उत्साह उत्पन्न होगा और आगे से आपके काम में बेहतरी आएगी.


बोरिंग को interesting बनाएं-  

कभी-कभी हम किसी कार्य को सिर्फ इसलिए टालते रहते हैं क्योंकि हमें लगता है की वह मुश्किल या बोरिंग होगा, और हम उसे ज्यादा दिन तक नहीं कर पाएंगे लेकिन उसे सुरु करते ही आगे का रास्ता खुद व खुद बनता जाता है और उस कार्य को करने में मजा आने लगता है अत: कार्य को तुरंत सुरु कर दें,


हर दिन एक निश्चित समय तय करें- 

यदि काम लम्बे समय तक चलने वाला है तो हर दिन एक खास समय तय करें, और आत्मअनुशासन और दृढ संकल्प से उस समय में निश्चित उद्दश्यों को पूरा करें. इससे धीरे-धीरे आप आगे बढ़ते रहते हैं. 


जब आप किसी काम को टालने के बजाय उसे तुरंत करते हैं तो आपको अंदर से एक ख़ुशी, आत्मविश्वास, साहस, उत्साह और अच्छी फीलिंग  महसूस होती है, लेकिन जब आप काम को  टालते हैं तो उदासी, नाखुशी और आलस महसूस होता है आपको कौन से फीलिंग पसंद है आप खुद चुन सकते हैं.


कई बार हम सोचते हैं की ये काम कभी भी कर लेंगे लेकिन, अक्सर जो काम कभी भी किया जा सकता है वह कभी नहीं हो पाता, अत: हर काम को अभी या कभी नहीं (Now or Never) के फोर्मुले को ध्यान में रखकर करें यानि की या तो यह काम अभी होगा या कभी नहीं होगा.

  
अन्य प्रेरक पोस्ट....

new cause of stress in hindi/तनाव बढने के 4 नये कारण और उनके समाधान