expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Wednesday, March 21, 2018

great people quotes in Hindi and English / महान लोगों के विचार




       1."follow your heart, listen to your inner voice, stop caring about what others think."

  "अपने दिल का अनुकरण करो, अपने अंदर की आवाज सुनो और इस बात की परवाह करना छोड़ दो कि लोग क्या सोचेंगे"
                                                         Roy T. Bennett





2.“Do what is right, not what is easy nor what is popular.” 

2."जो काम सही है वह कीजिये,  न की जो आसान है, न ही वह जो popular है."
                                                            - Roy T. Bennett



3.“6 Ways To Give Your Mind A Break:

1. Stop stressing
2. Stop worrying
3. Give rest to the problems weighing you down
4. Lighten up
5. Forgive yourself
6. Forgive others” 


अपने दिमाग को शांत रखने के 6 तरीके 
1. तनाव छोड़ दीजिये,
2. चिंता करना छोड़ दीजिये,
3. जो समस्याए आपको नीचे गिराती हैं उन्हें परे रखिये.
4. चिंता मुक्त हो जाइये/ जिन्दगी को enjoy कीजिये   
5. खुद को माफ़ कीजिये 
6. और लोगों को माफ़ कीजिये.
                                                  -Germany kent


                                                                         


4.“You are blessed, You are great. You are not alone. You are powerful.” 

"आप भाग्यशाली हैं, आप महान हैं, आप अकेले नहीं हैं, आप शक्तिशाली हैं"
                                                                 -Amit Ray




 5."If you are not willing to risk the usual, you will have to settle for the ordinary."

 "अगर आप  मामूली risk लेने को भी तैयार नहीं हैं तो आप साधारण ही रह जायेंगे."
                                                         Jim Rohn

       



6. "Learn from yesterday, live for today, hope for tomorrow. The important thing is not to stop questioning." -


"बीते कल से सीखिए,आज के लिए जियें और आने वाले कल के लिए उम्मीद रखिये. महत्वपूर्ण चीज है, कभीं भी प्रश्न पूछना मत छोड़िये."
                                                                  Albert Einstein



7."Always do your best, what you plant now, you will harvest later."
                                                                  
 "हमेशा अपना बेहतरीन कीजिये, आप जो आज बोते हैं, बाद में उसी की फसल काटेंगे."                                                 - O G Mandino



8."you must expect great things of yourself, before you can do them."
                                                                  
"आपको खुद से महान चीजों की उम्मीद रखनी चाहिए, इससे पहले की आप उन्हें कर सकें."
                                                                - Michael Jordan




9."Big dreams create the magic that stirs men's souls to greatness."
                                                                   
"बड़े सपने जादू पैदा करते हैं, जो व्यक्ति की आत्मा को महानता में हिला  देते हैं."
                                                                    - Bill Mccartney


10.“Life becomes easier and more beautiful when we can see the good in other people.” 

 "जिंदगी पहले से ज्यादा आसान और खूबसूरत हो जाती है जब हम दूसरों में अच्छाई देख सकते हैं."
                                                                         - Roy T. Bennett




11.“However difficult life may seem, there is always something you can do and succeed at.”

"यद्दपि जिंदगी मुश्किल लग सकती है, लेकिन वहाँ हमेशा कुछ ऐसा होगा जिसे आप कर सकते हैं, और उसमे सफलता पा सकते हैं."


                                                            Stephen Hawking




12. I hated every minute of training, but I said, 'Don't quit. Suffer now and live the rest of your life as a champion.'

"मैं ट्रेनिंग के हर मिनट से नफरत करता था, लेकिन मैंने खुद से कहा, हार मत मानों, अभी संघर्ष कर लो और अपनी बाकि की जिन्दगी एक चैंपियन की तरह जियो."


आपको ये सुविचार कैसे लगे अपने विचार अवश्य लिखें..  जिन्दगी को और खुबसूरत बनाने के लिए आप क्या क्या करते हैं आप यहाँ share कर सकते हैं,



ये भी पढ़ें---

स्वस्थ रहना है जरूरी/ how to be healthy in hindi






Friday, March 16, 2018

जीवन में स्वस्थ रहना क्यों है जरूरी/ कैसे रहें स्वस्थ/ how to be healthy in hindi



            स्वस्थ रहना है कितना जरूरी 

'स्वास्थ्य हमारी बेशकीमती सम्पति है, जिसे दुनिया की सारी दौलत मिलकर भी नहीं खरीद सकती!'
                                                                
                                 





  दोस्तों बहुत सी चीजे हैं जो हमें आगे बढ़ने और सफल होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, और उन में से एक बहुत ही महत्वपूर्ण चीज है हमारा अच्छा स्वास्थ्य! 


     यकीनन कितनी ही inspirational किताबे हम पढ़ लें, motivational वीडियो देख लें, अच्छी बातें जान लें, आगे बढने के कितनी ही आकांछा हमारे अंदर क्यों न हो, और हम अपने लक्ष्य की तरफ निरंतर बढ़ रहे हों, लेकिन जैसे ही हमारा स्वास्थ्य बिगड़ता है हमारा पूरा रूटीन ही बिगड़ जाता है, और जब तक हम पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो जाते दोबारा काम सुरु करना काफी मुश्किल हो जाता है, और इस अवधि में काम के नुकसान की भरपाई हमे किसी प्रकार नुकसान से चुकानी पडती है,



     आजकल के दौर में जिस सबसे महत्वपूर्ण चीज को हम सबसे ज्यादा नजरंदाज करते हैं, वह है हमारा स्वास्थ्य, जबकि स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता होती है,



   जब तक आप शारीरिक रूप से स्वास्थ नहीं हैं आप अंदर से, ज्यादा देर तक खुश नहीं रह सकते और न ही किसी काम में ज्यादा देर तक ध्यान लगा सकते हैं,


  
     स्वस्थ रहकर किसी काम में मन लगाना आसान होता है लेकिन बीमार होकर किसी भी काम में मन नहीं लगता, पूरा ध्यान उसी तकलीफ पर केन्द्रित हो जाता है जो हमें बीमारी के कारण हो रही होती है, और अगर बीमारी हल्की फुल्की हो तो वह एक दो दिन में ठीक हो जाती है लेकिन अगर अधिक दिन या कई बार कई महीनों और सालों तक की हो जाये तो फिर जिन्दगी निराशा से भर जाती है,

    

     अत: अच्छे स्वास्थ्य को हमेशा अच्छा रखने के लिए रोज थोडा समय दें, और exercise, योग, ध्यान आदि का समय निकालें. 



"जो यह सोचते हैं की उनके पास exercise करने के लिए समय नहीं है, उन्हें जल्द ही बीमार पड़ने के लिए समय निकालना पड़ेगा."
                                                                          -Edward Stanley





लगातार बीमार रहना आपके स्वाभाव, सोच, खुशियों, करियर, रिश्तों, आपके भविष्य आदि पर नकारात्त्मक  प्रभाव डालता है, यदि आप बहुत लम्बे समय से किसी बीमारी से परेशान हैं तो आपके लिए सकारात्मक बने रहना काफी मुश्किल हो जाता है, नकारात्मकता आपके अंदर घर कर सकती है और आपको हर चीज में कमियां नजर आने लगती है, आपका मन चिडचिडा रहने लगता है, और आपके हर बात पर शिकायत करने की आदत बन सकती है,


   आपके इस स्वभाव में आपका दोष नहीं होता बल्कि आपको परेशान करने वाली बीमारी का दोष होता है, लेकिन सारे नुकसान आपको ही झेलने पड़ते है,


    कैसे बचें बीमारियों से 

1 बीमारी का तुरंत समाधान निकालें

2.स्वस्थ होने पर भी योग, व्यायाम आदि के लिए समय निकालें

3. बीमारी का कारण जाने और खुद को स्वस्थ करने की हर सम्भव कोशिस करें 

4 करियर और स्वास्थ्य दोनो के लिए समय निकालें

5. सकारात्मक रवैया रखें

6. खुस रहने और हंसने का कोई मौका न छोड़े

7. अच्छे कामों में हमेशा व्यस्त रहें

8. हमेशा खुद के स्वस्थ रहने की कल्पना करें


9. मन, दिमाग और आत्मा को हमेशा शांत रखें.


1 तुरंत समाधान निकालें- 

इससे पहले कोई बीमारी नासूर बन जाये, बीमार होने की सुरुआत में ही डाक्टर को दिखा दें और सुरु में ही बीमारी का खात्मा कर डालें, कई बार हम आलस या अन्य कारणों से अपनी किसी बीमारी को नजरंदाज करते रहते हैं और जब वह बहुत बड़ी हो जाती है तब उससे पीछा छुड़ाना काफी मुश्किल हो जाता है, अत: तुरंत समाधान निकालें.



2.स्वस्थ होने पर भी योग, व्यायाम आदि के लिए समय निकालें-

बिमारियों को खुद से दूर रखने का सबसे सही समय तब होता है जब आप पूरी तरह से स्वस्थ हों, यदि आप इस समय रोज योग, ध्यान, व्यायाम आदि के लिए समय निकालते हैं तो बिमारियां आपको छु भी नहीं पाएंगी,


    अत: हो सके तो बचपन से ही exercise आदि की आदत डाल दें नहीं तो युवावस्था से जरूर योग आदि करने लग जाएँ, जो आपको बड़ी उम्र में भी एक स्वस्थ और सुखी जीवन जीने में मदद करेगा, याद रखें बिना स्वास्थ्य के कोई सुख नहीं है,

"To enjoy the glow of good health, you must exercise"
                                                                                       -Gene Tunney


 3. बीमारी का कारण जाने और खुद को स्वस्थ करने की हर सम्भव कोशिस करें-

यदि आप बीमारी से घिर गये हैं तो अपनी बीमारी होने या बढने के कारणों को जाने और उन्हें दूर करने का प्रयास करें, डाक्टर की मदद लें साथ ही योग, exercise, टहलना आदि के लिए पूरा समय निकालें, 

क्योंकि एक स्वस्थ शरीर से बेहतर कोई ख़ुशी नहीं है, जब तक इन्सान स्वस्थ रहता है उसे अपने स्वस्थ रहने की कीमत का अंदाजा नहीं होता लेकिन जब वह बीमार होता है तब जाके उसे स्वास्थ्य की कीमत पता चलती है,


" स्वास्थ्य की तब तक कोई कीमत नहीं समझी जाती जब तक बीमारी नहीं घेर लेती"
                                                             - थॉमस फुलर 


4 करियर और स्वास्थ्य दोनो के लिए समय निकालें-

पैसे और करियर के पीछे इतने भी पागल न हो जाएँ की अपना स्वास्थ्य को ही भूल जाये, क्योंकि हो सकता है एक दिन वही पैसा और करियर आपके बीमार होने की वजह से नष्ट हो जाये और फिर न करियर बचे न स्वास्थ्य, अत: दोनों में समन्वय बिठाएं और दोनों के लिए समय निकालें,

"अच्छा स्वास्थ्य ही वास्तविक धन है, सोने और चांदी के टुकड़े नहीं,"

                                                                          - महात्मा गाँधी 

5. सकारात्मक रवैया रखें-

यह मस्तिष्क को खुश रखता है जिससे शरीर भी स्वस्थ रहता है,


6. खुस रहने और हंसने का कोई मौका न छोड़े,

 मजाकिया लोगों के साथ कुछ समय बिताये, कुछ समय कामेडी शो देखे, और हर प्रकार से खुश रहने और हंसने के लिए बहाने ढूंढे,


7. अच्छे कामों में हमेशा व्यस्त रहें-

जितना हो सके किसी न किसी काम में व्यस्त रहें, इससे आपका दिमाग आपकी तकलीफों की तरफ नहीं जाता और आप ज्यादा खुस रह सकते हैं साथ ही जब तकलीफों पर ध्यान नहीं दिया जाता तो वह कम होने लगती हैं इससे आप अपनी बीमारी से धीरे- धीरे छुटकारा पा सकते हैं,


8. हमेशा खुद के स्वस्थ रहने की कल्पना करें- 

 चाहे आप स्वस्थ हैं या बीमार हैं, आप खुद को विश्वास दिलाये कि मैं स्वस्थ हूँ और हमेशा स्वस्थ रहने वाला हूँ, आपका अवचेतन मन आपको हमेशा स्वस्थ रहने में मदद करेगा.


 - बीमार रहने के नुकसान 

1 शारीरिक दर्द

2 मानसिक तनाव 

3 चिडचिडा स्वाभाव 

4 नाखुस रहना 

5 नकारात्मक सोच 

6 करियर में रुकावट 


7 रिश्तों में तनाव  


सार--  दोस्तों जीवन में स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है, लगातार बीमार रहना आपके स्वाभाव, सोच, खुशियों, करियर, रिश्तों, आपके भविष्य आदि पर नकारात्त्मक  प्रभाव डालता है, 

चाहे आप कितनी भी motivational किताबें पढ़ लें,  प्रेरक वीडियो देख लें, या खुद को कितना भी मोटीवेट कर लें जब तक आप स्वस्थ नहीं होंगे आपके लिए सकारात्मक बने रहना काफी मुश्किल होगा. अत: अपने स्वास्थ्य के लिए समय जरूर निकालें,\


आपको यह पोस्ट कैसी लगी अपने विचार कमेंट्स के माध्यम से लिखें! हम लगातार इस ब्लॉग को और बेहतर बनाने का प्रयास करते रहेंगे!



related post...
1.how to live stress free life in hindi, तनावमुक्त जीवन कैसे जियें,


Sunday, March 4, 2018

how to live stress free life in hindi, तनावमुक्त जीवन कैसे जियें,




 
“In times of great stress or adversity, it’s always best to keep busy, to plow your anger and your energy into something positive.”
                                                            – Lee Iacocca

                                                     

      
तनाव या stress एक बोझ के समान है, तनाव जिस इन्सान के उपर जितना ज्यादा हावी होगा वह इन्सान आगे बढ़ने में उतना ही असमर्थ होगा.


 
यानि तनाव आपको आगे बढने से रोक देता है और आपका ध्यान अपनी समस्याओं पर इतना केन्द्रित हो जाता है की आपको आगे बढने के सारे रास्ते बंद दिखाई देते हैं



     तनाव होने के कारण... 

ख़राब सेहत 
  
 2  रिश्तों में कड़वाहट

 3 
गरीबी/ कमजोर आर्थिक स्थिति 

 4 
किसी तरह का नुकसान 

 5
बेरोजगारी 

 6 
जिन्दगी में लक्ष्य का आभाव 

 7 
खुद से या दूसरों से बहुत ज्यादा अपेक्षाएं

 8 
काम को टालते रहना 

 9 
बीते कल को याद करते रहना

10 
किसी तरह का डर

 11
आलस  

   
तनाव के तो बहुत से कारण हो सकते हैं, इन कारणों को समाप्त करके हम तनाव से छुटकारा पा सकते हैं

   
लेकिन जरूरी नहीं है की आपके जीवन ये उपर्युक्त कारण हैं तो आपको तनावग्रस्त हो जाना चाहिए, बहुत से लोग हैं जो उपर्युक्त कारणों के होते हुए भी खुश रहते हैं और बहुत शांत दिमाग के साथ उपर्युक्त समस्याओं का समाधान करते हैं,



     
कितनी भी मुसीबत आ जाये कुछ लोग ख़ुश रहकर उसका समाधान ढूंढते हैं और उस समस्या से बाहर निकलते हैं जबकि बहुत से लोग उन समस्याओं में खुद को इतना उलझा देते हैं की उनके पास तनाव व चिंता के सिवाय कोई रास्ता नहीं रहता है,



   
यकीनन जब समस्या का समाधान करने के बजाय उसे टाला जाता है तो वह धीरे-धीरे जटिल होती जाती है और अंत में तनाव का रूप ले लेती है.



 
अत: अपनी समस्या के सामने घुटने टेकने के बजाय उसके सामने डटकर खड़े रहें और शांतिपूर्वक उसका समाधान निकालें जैसे ही आपकी समस्या का समाधान हो जायेगा आपको अंदर से एक आत्मविश्वास और ख़ुशी का अनुभव होगा और आपका तनाव गायब हो जायेगा.


(ये भी पढ़ें...तनाव बढने के 4 नये कारण और उनके समाधान)

   

    कैसे  बचें तनाव से .....


1.  अपने काम को तुरंत करने की आदत डालें, किसी भी काम को टालना छोड़ दें, आप जितनी बार अपने काम को टालेंगे आपके तनाव का स्तर उतना बढ़ता जायेगा, काम को तुरंत करने की आदत डालें, यह आपको अंदर से स्फूर्ति देगा और आपके उत्साह से भर देगा.


2.  आज में जियें, बीते समय को आप बदल नहीं सकते, अत: कोशिस भी न करें, न बीते कल पर अफ़सोस करें न आने वाले कल की चिंता करें, दोनों ही आपको परेशान कर देंगे, अत: जो बेहतरीन समय आज है उसका बेहतरीन उपयोग करें, जिससे आपको कुछ समय बाद पीछे मुडकर देखने में पछतावा न हो की काश इस समय का सही उपयोग किया होता, अभी का समय सबसे बेहतरीन समय है इसे न गवाएं.



3.  किसी भी चीज के लिए दूसरों पर निर्भर रहना छोड़ दें- खुश रहने के लिए, अपनी जरूरत के लिए, पैसों के लिए, आगे बढने के लिए आपको किसी दूसरे की नहीं खुद की आन्तरिक शक्तियों के इस्तेमाल की जरूरत है,अत: कोई ऐसा काम तलासे, जो आपको ख़ुशी भी दे, पैसा भी दे, सुकून दे, और आन्तरिक शांति भी दे.


4.  दूसरा क्या सोचेगा, वाली मानसिकता से बाहर निकले- कई बार आप तनाव में सिर्फ इस वजह से होते हैं की आपको लगता है की, और लोग आपके बारे में क्या सोच रहें होंगे, दूसरों को खुस रखने के लिए यदि आप कोई भी काम करेंगे तो आप खुद कभी खुस नहीं रह पाएंगे, कोई न कोई आपके अच्छे से अच्छे काम की आलोचना करना नहीं भूलेगा, अत: अपना काम अच्छे से करते रहें, फिर जो लोग आपको परेशान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते वो आपको खुस देखकर खुद परेशान हो जायेंगे.




5.  तनाव और ख़ुशी  दोनों विकल्प हैं, ये आप पर है कि आप किसको चुनते हैं-  कुछ लोग हर परिस्थिति में खुस रहते हैं, परेशानी के समय में भी ये लोग खुश दिखते हैं, जबकि कुछ लोग हमेशा परेशान ही दिखते हैंचुनाव आपके हाथ में हैअत: हमेशा ख़ुशी चुने.

                                
     
    दोस्तों अगर हम अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते रहे और क्या होगा क्या नहीं होगा के डर से बाहर निकल जाएँ और अपने काम पर ध्यान देते रहें तो न सिर्फ हम अनावश्यक तनाव से बचें रहेंगे बल्कि अपने काम में सफल होंगे.
  

 ये भी पढ़ें.....

जीवन में बदलाव जरूरी है,/jeevn me parivartan jroory है

स्वस्थ रहना है जरूरी/ how to be healthy in hindi