expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Friday, September 21, 2018

Great peoples motivational quotes on personality/व्यक्तित्व के बारे में महान लोगों के विचार

1. 'आप जिस प्रकार के व्यक्ति हैं, वही आपका व्यक्तित्व (Personality) है, और वह आपके आचरण, संवेदनशीलता तथा विचारों से व्यक्त होता  है.'                                                                              -       कैम्ब्रिज शब्दकोष






2. "जो आपके पास हैं, जो आप हैं- आपका looks, आपकी Personality, आपके सोचने का तरीका सब 
Unique है, पूरी दुनिया में कोई और आपके जैसा नहीं है तो इसका लाभ उठाइए."       -जैक लार्ड



3. "जब आप अपने मित्रों का चयन करते हैं तो चरित्र के स्थान पर व्यक्तित्व को न चुनें."       - W. Somerset Maugham



4. "मैं हमेशा खुश रहता हूँ, मैं हमेशा आगे बढ़ता रहता हूँ, मैं हमेशा प्रोत्साहित रहता हूँ, यही मेरी 
Personality है."                                                                                                  -जोएल ओस्टीन 



5. " यदि आप उस व्यक्ति की खोज कर रहें हैं जो आपकी जिन्दगी बदल देगा, तो आईने में खुद को देखिये."                                                                                                                                     - संदीप महेश्वरी 



6. 'अपनी उन बातो की तरफ सचेत रहिये जो आप दूसरों को नीचा दिखने के लिए प्रयोग करते हो, क्योंकि उनमे से ज्यादातर आपकी Personality के प्रतिबिम्ब होंगे.'      -Unknown



7.  "खुद वैसे व्यक्ति बनिये, जैसे लोगों से आप मिलना चाहते हैं"    - संदीप महेश्वरी 


8. "क्या आप जानते हैं की एक व्यक्तित्व (Personality) के रूप में मैं एक Fighter हूँ, मैं कभी हार नहीं मानता और यदि मुझे विश्वास है की मैं सही हूँ तब मैं काम करता हूँ और संघर्ष करता हूँ."          -Anatoly Karpov


9. "मैं एक महिला की बुद्धिमता (Intelligence) और उसके व्यक्तित्व (Personality) के लिए वास्तव में प्रशंसा करता हूँ, खूबसूरती ही पर्याप्त नहीं होती."                                                                     - Roberto Cavalli


10. "शिक्षक कभी साधारण नहीं होते, प्रलय और निर्माण उसी की गोद में पलते हैं."   -चाणक्य


11.  "हर कोई वह काम करने में आनंद उठाता है जिसे करने के लिए वह उपयुक्त है."  -नेपोलियन हिल


12.  "मेरी Personality Motivating और Encouraging हैं. और इस प्रकार मैं वो हूँ जो भगवान ने मुझे बनाया है."                                                                                                                               - जोएल ओस्टीन


ये भी पढ़ें....

quote of the day in hindi /famous inspirational quotes of great personalities in hindi

36 Motivational quotes of Joel Osteen in hindi/ जोएल ओस्टीन के 36 प्रेरक विचार

Saturday, September 15, 2018

quote of the day in hindi /60 famous inspirational quotes of great personalities in hindi



1. "जब कोई व्यक्ति अपने लक्ष्य के लिए सब कुछ दांव पर लगाने के लिए तैयार हो, तो उसका जीतना सुनिश्चित है."     -नेपोलियन हिल 


2. "जीवन अपने आप को खोजना नहीं है, बल्कि यह खुद का निर्माण करना है."     -जार्ज बर्नार्ड शॉ 


3. "कभी- कभी छोटे निर्णय भी आपके जीवन को हमेशा के लिए बदल सकते हैं."    - केरी रसैल


4. "जिस काम को आपका दिल सही माने आप वही कीजिये, क्योंकि लोग वैसे भी आपकी आलोचना ही करेंगे."         -अलेनोर रूजबेल्ट 


5. "अगर आप अपनी जिम्मेदारी खुद ले लेते हैं, तो आप में अपने सपने सच करने की चाहत खुद विकसित हो जाएगी."      -लेस ब्राउन 




6. "हमारा जीवन एक अनुभव है इसमे आप जितने अधिक प्रयोग करते हैं, उतना ही इसे बेहतर बनाते हैं."          -रॉल्फ वाल्डो एमर्सन 


7. "मजबूरी की स्थिति आपने से पहले ही परिवर्तन कर लें."     - जैक वेल्थ 


8. "अपने आस-पास उन लोगों को इकट्ठा करें, जो आपको केवल ऊपर उठा सकते हैं,"     - ओपराह विनफ्रे 


9. "बड़े सपने (महान सपने) देखने वालों के बड़े सपने हमेशा पूरे होते हैं."    - आचार्य चाणक्य 


10. "जो व्यक्ति कुछ पढ़ता नहीं, वह किसी अनपढ़ व्यक्ति की तुलना में श्रेष्ठ नहीं है."      -मार्क ट्वेन


11. "हर व्यक्ति दुनिया को बदलने की सोचता है, लेकिन कोई भी स्वयं को बदलने के बारे में नहीं सोचता."         -लियो तल्स्टॉय


12. "एक सफल व्यक्ति और दूसरे में केवल साहस और ज्ञान की कमी का ही अंतर नहीं होता, बल्कि इच्छाशक्ति का भी होता है."    - विन्सेंट जे. लोम्बार्डी 


13. " जीवन में दो मूल विकल्प होते हैं, स्थितियों को उसी रूप में स्वीकार करना या उन्हें बदलने का दायित्व सम्भालना."    -डेनिस वेटले



14. "अगर आपके पास आज का काम ठीक तरीके से करने का वक्त नहीं है, तो आपके पास उसे करने का वक्त कभी नहीं होगा."    -जॉन वुडन 



15. "जब आप स्थितियों को देखने का अपना नजरिया बदल देते हैं, तो वे स्थितियां जिन्हें आप देखते हैं वे भी बदल जाती हैं."    -वायन डायन


16. "रणनीति कितनी भी सुंदर क्यों न हो आपको कभी-कभी परिणामों पर भी विचार करना चाहिए."   -विस्टन चर्चिल 



17. "उधर नहीं जाना चाहिए जिधर जाने की राह हो! हमेशा नई रह बनाने की कोशिस करें और अपनी छाप छोड़ें."              -रॉल्फ वाल्डो एमर्सन 

18. "फूल चुनने के लिए मत ठहरो, आगे बढो! तुम्हारे रास्ते में फूल ही फूल खिले मिलेंगे."    -स्वामी विवेकानंद 



19. "अच्छे विचारों को स्वत: ही नहीं अपनाया जा सकता, उन्हें धैर्य के साथ व्यवहार में लाया जाना चाहिए."            -हायमैन रिकओवर 


20. "अगर कोई छोटे मामलों में सच के प्रति लापरवाह होता है, तो उस पर बड़ी जिम्मेदारी नहीं सौपी जा सकती."           -अल्बर्ट आइंस्टीन 



21. "अगर हम अपने सामर्थ्य के अनुसार कर्म करें, तो खुद को भी अचम्भित कर सकते हैं."     -थॉमस एडिसन 



22. "जीवन का लक्ष्य है- आत्मविकास! अपने स्वभाव को पूर्णत: जानने के लिए ही हम इस दुनिया में हैं."    - आस्कर वाइल्ड




23. "मेरे अंदर कोई विशेष योग्यता नहीं है, पर मैं अत्यधिक जिज्ञासु हूँ!"    -आइंस्टीन 



24. "सपना देखने के बाद उस दिशा में प्रयत्नशील होना आवश्यक है! क्योंकि सीढियां देखना ही पर्याप्त नहीं होता, उसपर चढना जरूरी होता है."    -वैस हेवनेर



25. "अपनी क्षमता का पूर्ण विकास न करना सबसे बड़ा अपराध है, क्योंकि जब आप पूर्ण सामर्थ्य के साथ काम करते हैं तब दूसरों की मदद करते हैं."    -रोजर विलियम्स 



26. "अगर आपके पास लक्ष्य नहीं है तो आप जीवन में केवल भाग-दौड़ ही कर सकते हैं, सफल नहीं  हो सकते."    -बिल कोपलैंड 


27. "सबसे बड़ा संघर्ष दो व्यक्तियों के बीच नहीं होता, बल्कि किसी व्यक्ति और उसके अंतर्द्वन्द्ध के बीच होता है."    -गर्थ बूक्स 



28. "अभिलाषा तभी फलोत्पादक होती है जब वह दृढ निश्चय में परिणित कर दी जाती है."    - स्वेत मार्डेन 



29. "किसी कार्य को खूबसूरती से करने के लिए मनुष्य को उसे स्वयं करना चाहिए."   -नेपोलियन हिल 



30. "हमारे सभी ख्वाब पूरे हो सकते हैं, बशर्ते हम उन्हें पूरा करने को लेकर संकलित हो जाएँ."    - वाल्ट डिज्नी 


31. "अगर अवसर जीवन में दस्तक नहीं दे रहा हो तो खुद ही एक द्वार बनाने का प्रयास करें."    -मिल्टन बेरले 



32. " वह श्रेष्ठ समय है जब आप यह फैसला लेते हैं, की आपकी समस्याएं सिर्फ आपकी हैं, इसमे माँ, पिता, सरकार या किसी और की कोई भूमिका नहीं है."    - अल्बर्ट एल्लिस 



33. "खुश रहना और संतुष्ट रहना सौन्दर्य बढ़ाने और युवा बने रहने के सर्वश्रेष्ठ तरीके हैं."    -चार्ल्स डिकेंस 



34. "प्रतिदिन थोडा-थोड़ा अभ्यास मनुष्य के भीतर बड़ा परिवर्तन ला सकता है, परन्तु परिणाम नहीं मिले तो हताश नहीं हों, परिणाम नहीं होने का अर्थ यही है की प्रयास जारी रखें."     -कर्माप दोरजी 



35. "आप उन चीजों को याद करते हैं जिन्हें आप याद रखना चाहते हैं, आप वही जानते हैं जिन्हें आपका दिल जानने की इजाजत देता है."     -एमी टेन



36. "सफल व्यक्ति वह है जो दूसरों द्वारा अपने ऊपर फेंके गये पत्थर से एक मजबूत नींव रखता है."    
  -डेविड ब्रिंक्ले 



37. "जिन्दगी का सूत्र बहुत ही सरल है, सुबह उठने के बाद से रात में बिस्तर में जाने तक खुद को व्यस्त रखें."      -केरी ग्रांट 


38. "खुशियों का एक द्वार बंद होता है, तो दूसरा खुल जाता है, लेकिन हम बंद दरवाजे को ही देखते रहते हैं और दुसरे दरवाजे अनदेखे रह जाते हैं."     -स्वामी विवेकानंद 



39. "जीवन की उन सीमाओं को छोडकर और कोई सीमायें नहीं हैं, जिन्हें आप खुद तय करते हैं."    
  -लेस  ब्राउन 



40. "जीत की ख़ुशी मनाते वक्त दूसरों को आगे रखें और खतरे के वक्त स्वयं आगे की पंक्ति में रहें! तभी लोग आपके नेतृत्व को स्वीकार करेंगे."    -नेल्सन मंडेला 



41. "यह हमेशा कहा जाता है की वक्त परिस्थितियाँ बदल देता है, पर वास्तव में उन्हें आपको स्वयं बदलना होता है."     -एंडी वोर्हाल



42. "जब तक कोई अपनी क्षमताओं से अधिक काम नहीं करेगा, तब तक उसके लिए वह सब कुछ प्राप्त करना मुश्किल है जो वह कर सकता है."    -हेनरी ड्रम्मंडे


43. "अंधकार से निराश नहीं होना चाहिए! जमीन के गहरे अँधेरे में डूबे बीज को वहीं से ऊर्जा मिलती है और वही आगे वृक्ष के रूप में छाया और मीठे फल देता है."    -रवीन्द्रनाथ टैगोर 



44. "यदि हम विफलता से सबक हासिल नहीं करते हैं, तो जीवन में कभी सफल नहीं  जो सकते हैं."  - मैल्कम फ़ोर्ब्स 


great people quotes in Hindi and English / महान लोगों के विचार




45. "सफलता अंतिम नहीं है, विफलता घातक नहीं है, अपने लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास जारी रखने का प्रयास ही असल में मायने रखता है."  -विस्टन चर्चिल 



46. "कल ही कामयाब होने की जिद भले ही पूरी न हो! पर यह निश्चित है की यदि कोशिस करते रहें तो एक दिन सफलता जरूर मिलेगी."   - महात्मा गाँधी 



47. "विचारों की दुनिया में संकीर्णता के लिए कोई जगह नहीं है, इससे न तो कुछ सीखा जा सकता हैं और न ही इसे भुलाया जा सकता है."  - एल्डस हक्सले 

 
48. " इतिहास के अनुभवों से हम सबक नहीं लेते, इसलिए इतिहास की पुनरावृति होती है."  -विनोवाभावे 



49. "जब आप बुरी दशा में हों, तो कोई भी महत्वपूर्ण फैसला न लें, धैर्य रखें, इंतजार करें! तूफ़ान गुजर जायेगा और वसन्त आएगा."  -राबर्ट एच स्कूल्लर


50. "यदि आप अपने कर्तव्यों के निर्वहन की दिशा में आज कदम नहीं उठाते, तो इसका अर्थ है की आप भविष्य की जिम्मेदारियों से बच रहें हैं."  - अब्राहम लिंकन 



51. "अखंडता को अक्षुण्ण रखना ही नेतृत्व का सबसे बड़ा गुण है, बाकि सारी सफलता इसके बिना बेमानी है."  -इवाईट डी



52. "गीता पढने के बजाय फुटबाल खेलना चाहिए, युवाओं के स्नायु फौलादी होने चाहिए! क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है."  -स्वामी विवेकानंद 


53. "मुझे पेड़ काटने के लिए अगर आप 6 घंटे देते हैं, तो मैं पहले चार घंटे अपनी कुल्हाड़ी की धार तेज करने में लगाऊंगा."  -अब्राहम लिंकन 


36 Motivational quotes of Joel Osteen in hindi/ जोएल ओस्टीन के 36 प्रेरक विचार


54. "मनुष्य अनुकरण करने वाला प्राणी है जो सबसे आगे निकल जाता है वही समूह का प्रतिनिधित्व करता है"    -जार्ज बर्नार्ड शॉ 



55. "आप अपना काम पूरे दिल से करें तो अवश्य सफल होंगे! कोई भी प्रतिद्वन्धी आपको नहीं पछाड़ सकता."  -अल्बर्ट हबर्ड


56. "जो कुछ आप करना चाहते हैं,उसे तत्काल सुरु कीजिये, समझ, कौशल, शक्ति  जादू इसके बाद ही चले आते हैं."     -स्वामी रामतीर्थ 



57. "दूसरों के प्रति हमारा रवैया ही तय करता हैं की वे हमारे प्रति कैसा रुख रखें."  -अर्ल नाइटिन्गल
"जब तक आप खुद पर विश्वास करना नहीं सीखते, तब तक ईश्वर पर विश्वास नहीं कर सकते."  -स्वामी विवेकानंद 



58. "उठो, जागो और तब तक न रुको जब तक मंजिल प्राप्त न हो जाये." स्वामी विवेकानंद 


59. "एक समय में एक काम करो, ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमे डाल दो, बाकि सब कुछ भूल जाओ."         स्वामी विवेकानंद 


60. "कोई भी सपना जादू से हकीकत में नहीं बदलता,इसके लिए दृढ संकल्प और कठिन मेहनत जरूरी है."           -कालीन पावेल 


Read also...
What is the power of thoughts/words in hindi/ how words affect our reality in हिंदी

motivational quotes of famous personalities on thoughts and thinking in hindi


essay on benefits of reading Books in our Life in hindi/किताबें पढने के फायदे

Wednesday, September 12, 2018

36 Motivational quotes of Joel Osteen in hindi/ जोएल ओस्टीन के 36 प्रेरक विचार


1. "जिस समस्या का आप सामना कर रहें हैं परमेश्वर उससे सीमित नहीं होते, वे सीमित होते हैं आपके विश्वास से, जब आप विश्वास करते हैं सब बाते सम्भव होती हैं."



2. "जब तक आप परमेश्वर पर विश्वाश करते हैं परमेश्वर आपके लिए काम करते हैं, विश्वास प्रभु को काम करने पर बाध्य करता है."


3. "जब आप अपनी भूमिका निभाएंगे तो चमत्कार सक्रिय हो जायेंगे, शायद आप परमेश्वर का इंतजार कर रहें हैं लेकिन परमेश्वर आपका इंतजार कर रहे हैं."


4. "यदि एक सपना टूट जाता है, तो दूसरा सपना देखिये, यदि आप नीचे गिरा दिए जाते हैं, तो दोबारा खड़े होइए और फिर से आगे बढिए."


5. "आप तब तक स्वतंत्र नही हो सकते जब तक आप हर किसी को खुश करने की कोशिस करने से स्वतंत्र नहीं हो जाते."




6. "इससे पहले परमेश्वर हमें बड़ी आशीष दें, वे हमे छोटी-छोटी परीक्षाएं देते हैं, यदि आप ये छोटी परीक्षाएं पास करना नहीं सीखते, तो ये उन महान बातों से दूर रखेगा जो प्रभु ने आपके लिए रखी हैं."


7. "बहाने मत बनाइए, बहाने आपको आपके भाग्य से दूर रखते हैं, बीते हुए कल को दोष मत दीजिये, आपका बाकि जीवन बेहतरीन हो सकता है."



8. "परमेश्वर के अनुग्रह के लिए अंत तक आशावान रहिये, अनुग्रह आने वाला है."



9. "आपके अंदर से आने वाली हर पवित्र आवाज परमेश्वर की आवाज है, उसे मानना सीखें, जब तक आप छोटी आज्ञाएँ नहीं मानते परमेश्वर आपको ज्यादा की जिम्मेदारी नहीं देते."


10. "ईश्वर सही लोगों को आपके जीवन में लायेंगे, लेकिन आपको गलत लोगों को अपने जीवन से जाने देना होगा."




11. "ईश्वर अंत करते हैं सब ठीक है से, यदि सब ठीक नहीं है तो इसका मतलब ये अंत नहीं है."



12. "भगवान आपका भला करना चाहते हैं, लेकिन वे आपका इंतजार कर रहे हैं कि आप उनकी भलाई ढूंढे, परमेश्वर आपकी भलाई को तरस रहे हैं."


13. "कोई फर्क नहीं पड़ता क्या होने जा रहा है, आप खुश रहना चुनिय. गलत पर फोकस मत कीजिये. जिन्दगी में कुछ सकारात्मक ढूँढिये, छोटी छोटी चीजों के लिए भगवान का धन्यवाद कीजिये."


14. "research  बताती है, यदि एक व्यक्ति किसी काम को 10 हजार घंटे करता है, तो वह उसमे एक्सपर्ट हो जाता है."


15. "क्या आप जहाँ अभी हैं वहीं अपना सर्वोतम निभाएंगे, बहाने बनाना छोड़ दें, बहाने आपको आपकी सफलता से दूर रख सकते हैं."



16. "आप अपनी जिन्दगी में जितना ज्यादा नकारात्मक चीजों के बारे में बात करेंगे, आप अपने जीवन में उन्हें उतना बुलावा देंगे, जीत के बारे में बात करें हार के बारे में नहीं."



17. "जो आप अपने बल पर नहीं कर सकते, परमेश्वर के अनुग्रह से आप वो सब कर पाएंगे, उनका अनुग्रह स्वीकार करें."


18. "यदि आपके पास अच्छा स्वास्थ्य है, यदि आपके पास प्यार करने वाले लोग हैं, तो आप आशीषित हैं, आराम से रहिये और simple चीजों का मजा लीजिये."



19. "हर दिन विश्वास के साथ जियें, विश्वास करें की आज का दिन मेरा है, तो आप वो पाएंगे जो आप पाना चाहते हैं और प्रभु आपको देना चाहते हैं."


20. "परमेश्वर एक गलती से तुम्हें नहीं आंकते, वो एक गलती से तुम्हारा न्याय नहीं करते, वो तुम्हे हर एक गलती के बाद एक और मौका देना चाहते हैं, उनकी भलाई स्वीकार करें और आगे बढ़ें."



21. "ईश्वर की शक्तियों की कोई सीमा नहीं हैं, आप उन पर जितना ज्यादा विश्वास करेंगे आपकी समस्याएं उतनी छोटी हो जाएँगी."



22. "अपनी गलतियों और असफलताओं के बारे में ही न सोचते रहो, ईश्वर आपकी गलतियाँ नहीं ढूंढ रहे, खुद में गलतियाँ ढूंढना बंद करो और अपने जीवन में आगे बढो."


23. "परमेश्वर ने कभी भी आपके अंदर वो सपना नहीं डाला होता यदि उसे हासिल करने के लिए जो समस्त शक्तियां आपको चाहिए, नहीं दी होती."


24. "जब आपके साथ कुछ गलत होता है, तब भी यदि आप सही बात करते हैं और सही रवैया रखते हैं, तो आपके जीवन पर परमेश्वर का अनुग्रह और अधिक होगा, जो आपको और ऊपर उठाएगा."


25. "जिन्दगी में कुछ भी आपके साथ नहीं होता, बल्कि यह आपके लिए होता है. प्रत्येक निराशा, प्रत्येक बंद दरवाजा आपका भाग्य हासिल करने में आपकी मदद करता है."




26. "लोग आप पर असफल, बुद्धू, डरपोक, गलतियों का पुतला आदि लेबल लगाते हैं लेकिन ईश्वर आप पर विजेता, सफल, आत्मविश्वासी, talented लेबल लगाते हैं. ईश्वर की तरफ देखें लोगों की तरफ नहीं."



27. "आप सोच सकते हैं छोटी-छोटी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता, किसी की छोटी सी मदद करूं या नहीं, या किसी से मुस्कुराके बात करूं या नहीं, आप जितना सोचते हैं उससे कई ज्यादा फर्क पड़ता है."


28. "अपने मन को सही दिशा में जाने दें तो आपकी जिन्दगी सही दिशा में जाएगी."


29. "आप नकारात्मक लोगों के पास रहकर सकारात्मक जीवन जीने की उम्मीद नहीं कर सकते."


30. "निराशा और संदेह के पत्थर आपपर फेंके जा सकते हैं आप उन्हें नहीं रोक सकते, लेकिन आप अपनी दीवारों को ऊँचा रखकर खुद को प्रभावित होने से बचा सकते हैं."


motivational quotes of famous personalities on thoughts and thinking in hindi




31. "आपके पास हर दिन के लिए कुछ ऊर्जा होती है, इसे ऐसी लड़ाइयों में बर्बाद मत कीजिये जिसके कोई मायने नहीं हैं."


32. "आप लोगों को नकारात्मक बातें कहने से नहीं रोक सकते, लेकिन आप उन बातों को अपनी आत्मा में अंदर आने से रोक सकते हैं."


33. "प्रत्येक असफलता आपको सफलता के लिए तैयार करती है, आप सफलता की तुलना में असफलता से ज्यादा सीखतें हैं,आप कठिन समय में अच्छे समय की तुलना में ज्यादा सीखतें हैं."


34. "जब तक आप ईश्वर पर विश्वास करते हैं, लोग आपको आपके भाग्य से दूर नहीं रख सकते."


35. "इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की आपके पास कितना है (जैसे talent, मौके आदि), यह, यह है की आप उससे क्या कर सकते हैं जो आपके पास है."


36. "आप अपने शब्दों में परिवर्तन करके अपनी दुनिया में परिवर्तन कर सकते हैं,  याद रखें जीभ की ताकत में जीवन और मृत्यु दोनों हैं,"



ये भी पढ़ें.........

Thursday, September 6, 2018

motivational quotes of famous personalities on thoughts and thinking in hindi


1. "जब आप नकारात्मक विचारों के स्थान पर सकारात्मक विचार अपना लेते हैं, तो आपको सकारात्मक परिणाम मिलने सुरु हो जाते हैं."     - Willie Nelson                
                                                                                                                                          


2. "अपने विचार बदलिए और आप अपनी दुनिया बदल देंगे"        -नार्मन विन्सेंट                                     



3. "सच्चाई तो यह है की इस दुनिया में वास्तव में तनाव या चिंता नाम की कोई चीज नहीं है, ये आपके विचार हैं जो इस तरह के गलत विश्वासों को पैदा करते हैं."    -Wayne Dyer

                                            

4. "आप जैसे विचार करेंगे वैसे ही बन जायेंगे, यदि आप अपने आप को कमजोर मानेंगे, तो आप कमजोर बन जायेंगे और यदि आप खुद को ताकतवर मानेंगे तो ताकतवर बन जायेंगे."     -स्वामी विवेकानंद 



5. "अच्छे विचारों को स्वत: ही नही अपनाया जा सकता, उन्हें धैर्य के साथ व्यवहार में लाया जाना चाहिये."                                                                                                                                            -            - हायमैन रिकओवर 



6. "हम स्वयं परिस्थितियों को अनुकूल या प्रतिकूल बनाते हैं, अपने विचारों से, अपनी सोच से, अत: जरूरत है अपनी सोच में बदलाव लाने की."     - नेपोलियन हिल 



7. "व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित एक प्राणी है, वह जो सोचता है वही बन जाता है."      -महात्मा गाँधी



8. "किसी काम के बारे में बहुत देर तक सोचते रहना अक्सर उसके बिगड़ जाने का कारण बनता है."    - टामस पेन 

9. "जहाँ सभी की सोच एक जैसी हो तो मान लें की कोई भी ज्यादा सोच ही नहीं रहा."    - डब्ल्यू लिफमन



10. "हर व्यक्ति दुनिया को बदलने की सोचता है, लेकिन कोई भी स्वयं को बदलने के बारे में नहीं सोचता."                                                                                                                                               - लियो टाल्सटॉय



11. "लेखन कार्य अच्छा है लेकिन सोच विचार उससे बेहतर है, चतुराई अच्छी है लेकिन धैर्य उससे बेहतर है."                                                                                                                                                  - हरमन हेस्से




12. "जो संसार हमने बनाया है वह अपनी सोच के आधार पर बनाया है, यह हमारी सोच में बदलाव लाये बिना नहीं बदल सकता."       - अल्बर्ट आइंस्टीन



13. लगातार पवित्र विचार करते रहें, बुरे संस्कारों को दबाने के लीये एक मात्र संस्कार यही है."     -स्वामी विवेकानंद 



 14. "हमारी जिन्दगी वह है जो हमारे विचार इसे बनाते हैं."        - Marcus Aurelius



15. "एक आदमी वैसा ही बनता है जैसा वह पूरे दिन सोचता है."           - एल्फ वोल्ड़ोएमर्सन 




16. "मेरी पीढ़ी की सबसे बड़ी खोज यही है, की मनुष्य अपनी सोच में परिवर्तन लाकर अपने जीवन में परिवर्तन ला सकता है."            - विलियम जेम्स 



17. "जो लोग अपनी सोच नहीं बदल सकते कुछ नही बदल सकते."            - संदीप महेश्वरी 



18. "विचारशील लोग अच्छी से अच्छी आशा करते हैं लेकिन बुरी से बुरी परिस्थितियों के लिए तैयार रहते हैं."
                                                                                                                                       - नेपोलियन हिल 


19. "बिना सोचे कोई काम करना और बिना कुछ काम किये बस सोचते रहना, 100% असफलता देता है." 
                                                                                                                                           संदीप महेश्वरी 


20."यदि आपको अहसास हो जाये की आपके विचार कितने पावरफुल हैं तो आप कभी भी नकारात्मक विचार नहीं सोचेंगे"                                                                                                                                    -Peace Pilgrim



21. "आप अपने बारे में क्या सोचते हैं ज्यादा मायने रखता हैं बजाय के दूसरे आपके बारे में क्या सोचते हैं."                      
                                                                                                                                          -संदीप महेश्वरी 
  

the hidden power in human-3 short inspirational stories in hindi/इन्सान की छुपी हुए शक्तियाँ


22. "मनुष्य नश्वर है. उसी तरह विचार भी नश्वर है, एक विचार को प्रचार -प्रसार की जरूरत होती है, जैसे की एक पौधे को पानी की, नहीं तो दोनों मुरझा कर मर जाते हैं."   - B. R. अम्बेडकर 
                                                                                                                                    


23. "जिसके साथ श्रेष्ठ विचार रहते हैं, वह कभी भी अकेला नहीं रह सकता."     - स्वामी विवेकानंद



24. "इस बात को व्यक्त मत होने दीजिये की आपने क्या करने के लिए सोचा है, बुद्धिमानी से इसे रहस्य बनाये रखिये और इस काम को करने के लिए दृढ रहिये."
                                                                                                                                        - आचार्य चाणक्य


25. "अगर आप सोचते हैं की आप कर सकते हैं तो आप कर सकते हैं. अगर आप सोचते है की आप नहीं कर सकते तो आप नहीं कर सकते. और किसी भी तरह से आप सही हैं."
                                                                                                                                                 - शिव खेरा


26. "सफल लोग दूसरों से अलग नहीं होते उनकी सोच दूसरों से अलग होती है."               
                                                                                                                                         -संदीप महेश्वरी  


27. "बड़ा सोचो, जल्दी सोचो, आगे सोचो. विचारों पर किसी का एकाधिकार नहीं है."     
                                                                                                                                     - धीरुभाई अम्बानी


28. "अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में मत सोचो, अपने मन को वर्तमान क्षण में केन्द्रित करो."
                                                                                                                                           - भगवान बुद्ध
                                                                                                                                            


29. "ख़ुशी तब मिलेगी जब आप जो सोचते हैं, जो कहते हैं और जो करते हैं, सब सामंजस्य में हों."     
                                                                                                                                            -महात्मा गाँधी



30. "कभी भी अपने आप को कम मत समझिये आप उससे भी बढकर हैं जितना आप सोचते हैं."      
                                                                                                                                          -संदीप महेश्वरी 



31. 'दिमाग में जो बोया जायेगा वही काटने को मिलेगा' 

great people quotes in Hindi and English / महान लोगों के विचार


32.'दुनिया में असम्भव कुछ भी नहीं. हम वो सब कर सकते हैं, जो हम सोच सकते हैं और हम वो सब सोच सकते हैं, जो आज तक हमने नहीं सोचा.'



33. "हम वो हैं जिसे हमारे विचार गढ़ते हैं, इसलिए आप अपने विचारों के प्रति सचेत रहें, विचार जिन्दा रहते हैं, वे दूर तक जाते हैं."     -स्वामी विवेकानंद 



34.  "अपने कदमों को जमीन पर रखिये और अपने विचारों को उत्कृष्ठ ऊंचाई पर रखिये."    - peace pilgrim



35. "मनुष्य का जीवन वैसा ही बनता है जैसे उसके विचार उसे बनाते हैं."        - मार्क्स एयरलिस्टिक 




36.  "सभी कार्यों के परिणाम विचारों पर निर्भर करते हैं, अत: वो विचार ही हैं जो महत्व रखते है."   - साईं बाबा 



37. "एक आदमी ही सोच को जन्म देता है, और वह जो सोचता है वही बनता है."      -महात्मा गाँधी 


ये भी पढ़ें....

essay on benefits of reading Books in our Life in hindi/किताबें पढने के फायदे

how I use Affirmation for positive mindset in hindi/Affirmation in hindi

HOW TO ACHIEVE INNER PEACE IN HINDI/ आंतरिक शांति प्राप्त करने के तरीके

Sunday, September 2, 2018

What is the power of thoughts/words in hindi/ how words affect our reality in हिंदी



आपके विचार आपके जीवन को प्रभावित करते हैं

जो कुछ हम सोचते हैं  और जो कुछ हम बोलते हैं उसका हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है, अक्सर हमारी सोच और शब्द हमारी सफलता और असफलता को निर्धारित करते हैं,

विचारों का हमारे जीवन में बड़ा मह्त्व है हमारी जिंदगी विचारों के पीछे चलती है, जैसा हम सोचेंगे वैसे ही बनते जायेंगे,


"मनुष्य का जीवन वैसा ही बनता है जैसे उसके विचार उसे बनाते हैं" -मार्क्स एयरलिस्टिक 



दरअसल विचार बीजों की तरह होते हैं, आप जिस चीज के बीज बोयेंगे वही फसल आपको काटने के लिए मिलेगी, यदि आप सकारात्मक बीज बोयेंगे, तो आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और यदि आप नकारात्मक विचार बोयेंगे तो आपको नकारात्मक परिणाम ही मिलेंगे,

यदि आप सोचते हैं की आप सफल होंगे, तो आप सफल होंगे यदि आप सोचते हैं की मैं खुस हूँ, स्वस्थ हूँ या सक्रिय हूँ तो आप वो ही बन जाते हैं,



एक व्यक्ति वैसा ही बनता है जैसा वह पूरा दिन सोचता है, -अल्फ वोल्डोएमर्सन 



लेकिन यदि आप कहेंगे की मैं असमर्थ हूँ, दुखी हूँ, तनाव से ग्रस्त हूँ तो आप धीरे धीरे वही बन जाते हैं,

आप जैसे बीज चुनते हैं वही बनते जाते हैं, यदि आपको आम का पेड़ चाहिए तो आप सेब का बीज नहीं बो सकते, आपको आम का बीज ही बोना पड़ेगा, ठीक इसी प्रकार यदि आप खुश रहना चाहते हैं तो आप लगातार लगातार दुखों के बारे में नहीं सोच सकते. आपको ख़ुशी के बारे में ही सोचना और बाते करनी चाहिए.

आपको वो बीज बदलने पड़ेंगे जो आपको पसंद नहीं और उन बीजों को अपनाना होगा जो आपको पसंद हैं, यदि आप सफल होना चाहते हैं तो असफलता के बीजों को फेंक दें यानि के असफलता के बारे में सोचना और बाते करना छोडकर सफलता के बारे में सोचने लगें, विश्वास करें की आप सफल होंगे, और उसी के बारे में बोलें.



खुद के बारे में बोलें, सोचें और विश्वास करें की मैं बेहतर और बेहतर हो रहा हूँ, हर दिन मैं पहले से बेहतर बन रहा हूँ, आज मैं पहले से ज्यादा खुश हूँ, पहले से ज्यादा अपनी सफलता के नजदीक हूँ, पहले से ज्यादा स्वस्थ हूँ, पहले से ज्यादा आत्मविश्वासी हूँ, पहले से ज्यादा दयालु हूँ, पहले से ज्यादा सकारात्मक हूँ, मैं हर दिन हर प्रकार से बेहतर, और बेहतर होता जा रहा हूँ,



आपका दिमाग एक मैगनेट की तरह है। अगर आप ब्लेसिंग्स के बारे में सोचेंगे तो आप ब्लेसिंग्स को आकर्षित करेंगे। अगर आप समस्याओं के बारे में सोचेंगे तो आप समस्याओं को आकर्षित करेंगे। हमेशा अच्छे विचारों के बारे में सोचें और हमेशा सकारात्मक रहे.
                                                                                            -ब्रह्माकुमारी शिवानी


अक्सर वैसे तो विचारों पर हमारा एकाधिकार नहीं होता, कई बार हम न चाहकर भी बुरे विचारों  को सोचने लगते हैं, हम नहीं चाहते की कोई नकारात्मक विचार हमारे दिमाग में आये लेकिन विचार तो विचार हैं वो आ ही जाते हैं,



अपने शब्दों पर नियन्त्रण रखें..

कभी कभी विचारों पर हमारा नियन्त्रण नही होता लेकिन एक चीज है जिसपर हमारा पूरा नियन्त्रण हम रख सकते हैं और वह है हमारे शब्द यानि की जो हम बोलते हैं,

ये हम पर है की हम अच्छा बोलें, सकारात्मक बोलें, चाहे कई बार हमारे दिमाग में कोई नकारात्मक विचार भी आये फिर भी उन विचारों को बोलकर उन्हें जीवन न दें, क्योकि जब आप कोई बात बोलते हैं और जितनी अधिक बार बोलते हैं उसके सच होने के उतने chances बढ़ जाते हैं,




यदि आप कहते हैं मैं बहुत आलसी हूँ, मैं तनाव में हूँ, मैं बीमार हूँ, मोटा हूँ, मैं कभी फिट नहीं हो पाउँगा, कभी सफल नहीं हो पाउँगा तो आप अपने भविष्य को अभिशाप दे रहे हैं,

लेकिन जब आप कहते हैं मैं talented हूँ, मैं strong हूँ, खुश हूँ, उत्साही हूँ, healthy हूँ, Beautiful हूँ, Smart हूँ..... तो आप वही बनते जाते हैं,

अपने जीवन को अभिशापित करना बंद करें और आज से ही खुद को आशीष देना सुरु करें, खुद के लिए सकारात्मक बाते बोलना सुरु करें,



 मेरी एक classmate थी जब भी कोई उसे पूछता की तुम कैसी हो तो उसका एक ही जवाब होता मैं बहुत परेशान हूँ, मैं हमेशा बीमार रहती हूँ, कोई बात आती तो वह कहती, दूसरों ने तो होना ही है ताकतवर, मैं तो खाना भी कम खाती हूँ इसलिए काफी कमजोर भी हूँ,

 किसी भी बात पर वह कहती मेरे घर की स्थिति भी अच्छी नही है, जबकि हर चीज में उसकी स्थिति बेहतर थी लेकिन उसने खुद को 'बेचारा' मान लिया जिससे धीरे-धीरे वह वैसे ही बनती गई, बीमार रहने लगी और अंदर से निराशावादी होती गई, अब वह अक्सर बीमार ही रहती है और हर बात के लिए दूसरों को दोष देती है,



दोस्तों कई बार हम कुछ अच्छा मह्सूस नहीं करते, हमे लगता है हमे थकान या तनाव है या हम थोड़े खुद को कमजोर या बीमार महसूस करते हैं, कई बार यह किसी कारण दिमाग की स्थिति हो जाती है और हम कुछ समय इसे रोक नही पाते,

लेकिन ध्यान रहे गलती से भी इन्हें अपनी जुबान पर न लायें इन्हें बोलने की गलती ना करें क्योंकि जब आप ऐसे शब्दों को बोलते हैं तो इन्हे ऑक्सीजन देने का काम करते हैं,


जब वो नकारात्मक शब्द बार बार बोले जाते हैं तो उनकी जड़ों को बार बार पोषण मिलता हैं और उनके लक्षण धीरे धीरे बड़े होने लगते हैं और फिर आप वही बन जाते हैं जो आप बोलते हैं,



यही सकारात्मक बाते बोलने पर भी होता है, जब आप कोई अच्छी बात खुद के लिए बोलते हैं तो वह भी धीरे-धीरे सच होने लगती है, 



एक लड़की को जानती हूँ, जो अपने हर दिन की सुरुआत हमेशा खुद के लिए अच्छी बाते कहकर करती है , जैसे वह खुद को कहती है, - मैं बहुत एक्टिव हूँ, बहुत Intelligent हूँ और स्वस्थ हूँ, जब भी वह घर से काम के लिए निकलती तो आईने में देखकर मुस्कराते हुए कहती आज तो तुम बहुत ही खूबसूरत लग रही हो, आज का दिन मजेदार होने वाला है,

ये बाते उसे दिन भर ऊर्जा देने का काम करती हैं, और वह दिन भर वैसे ही दिखती है जैसे वह खुद को कहती है, सच्चाई तो यह है की आज भी वह अपनी उम्र से 10 साल जवान दिखती है,

यह एक Affirmation है जिसमे खुद के दिमाग को सकारात्मक रखा जाता है,

how I use Affirmation for positive mindset in hindi/Affirmation in hindi




दोस्तों आप अपने जीवन को आशीषित कर रहें हैं या श्रापित कर रहें हैं?

नकारात्मक बातें आपको अपने सुनहरे भविष्य को पाने से रोक सकती हैं, नकारात्मक शब्दों को बोलने की गलती ना करें जब आप उन्हें नहीं बोलते तो धीरे-धीरे ये दम तोड़ने लगते हैं और अंत में नष्ट हो जाते हैं,

खुद को सकारात्मक बातें बोलना सुरु करें और अपने भविष्य के लिए सकारात्मक बीजों का चुनाव करें, बार बार अच्छी बाते बोलकर आप उन्हें पोषण दें उन्हें आक्सीजन दें फिर वे फलने फूलने लगेंगे और एक दिन वही आपकी सच्चाई बन जायेंगे,



खुद के बारे में अच्छी बातें कहें.....

खुद से कहें, मैं Young हूँ, स्वस्थ हूँ, Good looking हूँ, बुद्धिमान हूँ, आत्मविश्वासी हूँ, सुंदर हूँ, मैं एक विजेता हूँ, खुश हूँ, मैं सफल हूँ, मेरा काम अच्छा चल रहा है, मेरे रिश्ते खूबसूरत हैं, मैं काम के प्रति Passionate हूँ, मैं अपना जीवन मजे से जी रहा हूँ, मेरा भविष्य सुनहरा है, etc....




संदीप महेश्वरी के अनुसार - आप दूसरों को खुद के बारे में क्या बोलते हैं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन आप खुद से अपने बारे में जो बाते करते हैं वही आपके जीवन में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है.


आपके शब्द आपकी सच्चाई बन जायेंगे, अब खुद के लिए नकारात्मक बाते कहना बंद करें और अच्छी बातें कहना सुरु करें, आप जो बातें लगातार बार-बार बोलते हैं, वह आपके विश्वास को बुलंद करती हैं, और आप वही बन जाते हैं जो आप खुद के बारे में बोलते हैं.

ये भी पढ़ें..

Tuesday, August 28, 2018

the hidden power in human-3 short inspirational stories in hindi/इन्सान की छुपी हुए शक्तियाँ

                           

एक बार एक motivational Speaker एक स्कूल में छात्रों को speech देने पहुचें, वे छात्रों को इन्सान के अंदर छुपी हुए शक्तियों के बारे में बताने वाले थे,

वे बोले हर व्यक्ति में चाहे वह कोई भी हो, कोई बच्चा हो या बड़ा, अमीर हो या गरीब, शहर में रहता हो या गाँव में, उसमे आंतरिक शक्तियाँ होतीं हैं, आपने कई बार महसूस किया होगा की कोई काम आप नहीं कर पाएंगे लेकिन जब आपको वह काम करना अनिवार्य हो जाये तो आप उसे बहुत ही अच्छे से कर पायें होंगे,

ऐसी ही कुछ कहानियों के माध्यम से मैं आपको समझाना चाहता हूँ की किस प्रकार हमारी छुपी हुई शक्तियां सही समय पर हमारे काम आती हैं,


1.पहली कहानी--

एक छात्र सौरभ जो स्टेज पर जाने से काफी डरता था, किसी स्टेज पर जाकर कुछ बोलना तो उसके लिए असम्भव सा था, वह कभी नहीं सोच सकता था की वह किसी स्टेज पर जाकर कुछ बोल पायेगा, ऐसी कल्पना से ही वह डर जाता था कोई उसे आगे स्टेज पर जाने को न बोल दे इसलिए वह लाइन में पीछे बैठता था,

एक दिन स्कूल में कोई प्रोग्राम चल रहा था, कुछ अध्यापकों व अन्य लोगों ने अपने विचार रखे, अब एक शिक्षक छात्रों के नाम से उन्हें स्टेज पर बुला रहे थे और उन्हें अपने विचार रखने के लिए कह रहे थे, सौरभ इस बात से निश्चिन्त था की उसका नाम नहीं आएगा क्योंकि उसने अपना नाम स्टेज के लिए दिया ही नहीं है,

लेकिन 2 छात्रों के बाद अचानक शिक्षक ने सौरभ का नाम पुकारा, पहले तो उसे लगा की किसी और को बुलाया जा रहा है लेकिन जब उसने देखा सब लोग उसी की तरफ देख रहें हैं, तो वह हडबडा गया, उसे समझ नहीं आया की उसे क्यों बुलाया जा रहा है,

शिक्षक के बार बार उसका नाम बुलाने से उसे उठना पड़ा, और जैसे तैसे करके वह स्टेज पर पहुंच गया, वह डरा हुआ था लेकिन किसी तरह उसने खुद के डर को नियंत्रित किया, और अपने अनुभव के अनुसार बोलने लगा, जैसे ही उसने बोलना सुरु किया सारे लोग उसे ध्यान से सुनने लगे, जब उसने अपनी बात खत्म की तो उसके लिए खूब तालियाँ बजने लगीं, उसे खुद में यकीन नहीं था की वह इतना अच्छा बोल सकता है, शिक्षकों द्वारा उसकी खूब तारीफ की गई, और अन्य छात्र भी उसकी सराहना कर रहे थे,

उसके अंदर वह शक्तियां पहले से मौजूद थीं, की वह स्टेज पर न सिर्फ बोल सकता है बल्कि बहुत अच्छा बोल सकता है, लेकिन उसके डर ने कभी उन शक्तियों को बाहर नहीं आने दिया, लेकिन जब उसके लिए यह करना अनिवार्य हो गया तो उसकी शक्तियां खुल के बाहर आई और वह वो काम कर गया जिसकी किसी ने उम्मीद भी नही की थी.

2. दूसरी कहानी--

राहुल नाम का एक बच्चा काफी डरपोक किस्म का था, हर कोई उसे डरपोक डरपोक कहकर चिढाता था, हर चीज में उसका डर साफ़ दीखता था, कोई उम्मीद नहीं कर सकता था की वह किसी भी तरह के डर का सामना कर सकता है,

एक दिन वह अपनी छोटी बहन के साथ स्कूल जा रहा था, रास्ते में उसकी बहन पर भालू ने हमला कर दिया, भालू उसकी बहन को मार ही डालता, लेकिन राहुल ने बड़ी बहादुरी दिखाते हुए भालू का सामना किया उसने अपनी बहन को पीछे धकेलकर खुद भालू को भगाने लगा उसने एक डंडा उठाया और भालू पर प्रहार कर दिया, उसकी हिम्मत देख भालू पीछे हट गया और वहाँ से भाग गया, जब लोगों ने उसके बारे में सुना तो उसकी खूब तारीफ हुई, बाद में उसे स्कूल से वीरता पुरस्कार दिया गया.

 हिंदी कहानी, खुद की नजरों में विजेता कैसे बने



3. तीसरी कहानी--

एक अन्य वाक्ये के अनुसार एक लड़का कई बार एक 7 फीट की दीवार को पार करने का प्रयास करता था लेकिन कभी भी वह उसे पार नहीं कर पाया, एक दिन वह उस दीवार से कुछ दूरी पर था, की अचानत उसे अहसास हुआ की एक जर्मन सैफर्ड कुत्ता उसकी तरफ गुस्से में तेजी से दौड़ता हुआ आ रहा है, उसके पास कहीं भी भागने की जगह नहीं थी सिवाय उस 7 फीट की दीवार को पार करने के अलावा,

उसके पास ज्यादा सोचने का भी टाइम नहीं था तो उसने बिना ज्यादा समय गवाएं, तेजी से भागना सुरु किया और अपनी पूरी शक्ति से वह दीवार लांघने में कामयाब हुआ, वह कुत्ते से बचके जहाँ काफी खुश था वहीं उस दीवार को लांघकर काफी आश्चर्यचकित.

हमारी छुपी हुई शक्तियां हमारी जरूरत के समय हमारे काम आती हैं यदि हमें इन छुपी हुई शक्तियों का अहसास हो जाये तो हम इनका इस्तेमाल करके खुद के बड़े से बड़े लक्ष्यों को भी हासिल कर सकते हैं,

winner-best motivational/inspirational story in hindi, खुद की नजरों में विजेता कैसे बने



आपने Nick Vujicic का नाम सुना होगा,वो ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले हैं, निक का जन्म बिना हाथ पैरों के हुआ था, बिना हाथ पैरों के किसी इन्सान को कितना संघर्ष झेलना पड़ सकता है, इसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता,


बचपन से ही निक को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा, स्कूल में सारे बच्चे उसपर हंसते थे, उसकी अपंगता का मजाक उड़ाते थे, कोई उससे दोस्ती नहीं करता था, बचपन से ही निक तनाव में रहने लगे थे, कोई बच्चा अपने हंसने खेलने की उम्र में इतना असहाय था की उसने तनाव में आकर 11 साल की उम्र में आत्महत्या करने की भी कोशिस की,


जैसे जैसे निक बड़े हो रहे थे उन्होंने खुद के जीवन के उद्देश्य के ढूँढना सुरु किया,उन्होंने खुद पर विश्वास करना सुरु किया, उन्हें अहसाह हुआ की उनके जीवन का भी बहुत महत्व है, उन्होंने अपनी आंतरिक शक्तियों को पहचाना और खुद को बेहतर बनाने में उसका इस्तेमाल किया.

निक आज दुनिया के सबसे बेहतर motivational स्पीकर में से एक हैं, वे बहुत ही अच्छे स्वीमर और लेखक हैं, वे कई स्पोर्ट्स भी खेलते हैं,

आज निक लोगों को motivate करते हैं, उन्हें जिन्दगी में आगे बढने के लिए प्रेरित करते हैं, वो कहते हैं उम्मीद खोना, हाथ पांव खोने से ज्यादा बुरा है,

अब वो शादीशुदा हैं और उनके 2 बच्चे भीं हैं, वे अपनी जिन्दगी से खुश और संतुष्ट है,



कोई भी समस्या इतनी बड़ी नहीं हो सकती जो आपको आगे बढने से रोक सके, आपके अंदर उन सब समस्याओं से मुकाबला करने और उन्हें हराने के लिए पर्याप्त शक्तियाँ मौजूद हैं,

ब्रह्मांड की समस्त शक्तियां आपके अंदर मौजूद हैं, यदि आप उनका थोडा भी इस्तेमाल करें तो आप दुनिया के सबसे सफल इन्सान बन सकते हैं,अत: अपनी शक्तियों को पहचाने और उनका उपयोग करें अपने जीवन का सही उद्देश्य पाने में.


ये भी पढ़ें...